{"_id":"5bf1679fbdec22696f009b35","slug":"alert-announced-in-up-west-after-terrorist-attack-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आतंकी घटना के बाद वेस्ट यूपी में जारी किया गया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आतंकी घटना के बाद वेस्ट यूपी में जारी किया गया अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार
पंजाब में आतंकी घटना के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार की ओर से जारी अलर्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर दिल्ली और हरियाणा की सीमा से लगे जिलों को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आनंद कुमार ने बताया कि पंजाब में पिछले दिनों आतंकी जाकिर मूसा और उसके चार साथियों को देखा गया था इसके बाद अब पंजाब में आतंकी घटना हो गई। ऐसे में वेस्ट यूपी के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
आनंद कुमार ने बताया कि पंजाब की घटना किस आतंकी संगठन ने अंजाम दी यह तो पंजाब पुलिस ही बता सकती है, लेकिन वहां देखे गए पंजाब में हुई घटना और जाकिर मूसा व उसके चार साथियों को देखे जाने के बाद सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कई बड़े कार्यक्रम हैं। इसे देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी धार्मिक स्थलों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले दिनों जाकिर मूसा ने एक ऑडियो जारी कर हापुड़ में हुई लिंचिंग का बदला लेने का जिक्र किया था। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी केे लिए एलर्ट जारी कर दिया था। अब पंजाब में हुई घटना के बाद पुलिस महकमे ने चौकसी बढ़ा दी है।