फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alert announced in all the district area suffering from fever and viral diseases

बुखार व संक्रामक रोगों से प्रतिदिन कई लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री बोले- स्थिति नियंत्रण में

Thu, 20 Sep 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Sep 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
alert announced in all the district area suffering from fever and viral diseases
बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित बच्चे (फाइल)। - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि बुखार व संक्रामक रोगों से जूझ रहे जिलों में उपकेंद्र से लेकर जिला स्तर तक चिकित्सकों की टीम को हाई अलर्ट किया गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संक्रामक रोगों पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


इनसे हुई मौतों का डेथ ऑडिट भी कराया जा रहा है ताकि बीमारी का पता लग सके। किसी भी प्रकार के संक्रामक रोग की सूचना मिलने पर निरोधात्मक कार्रवाई हो रही है। स्थिति नियंत्रण में है। मंत्री ने बुधवार को बुखार प्रभावित जिलों की रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बरेली में 20 अगस्त से ही संक्रामक रोग नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टीम को लगा दिया गया था। इस समय वहां 91 टीमें सक्रिय हैं। इन्होंने 63,329 बुखार पीड़ितों की जांच व इलाज किया है। बदायूं में 53 टीमों ने 30,361 बुखार पीड़ितों का इलाज किया। यहां बुखार से अब तक 23 मौतें हुई हैं। हरदोई, बहराइच, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत में भी रोगों पर काबू के लिए टीमें लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed