आलमबाग की बसों का बदलेगा ठिकाना
इस फैसले पर अभी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक की मुहर लगनी बाकी है। दरअसल प्रबंध निदेशक की तरफ से पहले से इस सिलसिले में प्रस्ताव बनाया गया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को प्रमुख सचिव (परिवहन) के निर्देश पर अमल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) मसूद अली एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित, आरके त्रिपाठी, आदित्य प्रकाश के साथ बातचीत कर आलमबाग बस अड्डे को शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया।
कहां से किन शहरों के लिए चलेंगी बसें
चारबाग टर्मिनल सेः उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया, आजमगढ़।
मऊ, गाजीपुर, महाराजगंज, फैजाबाद, दिल्ली, जयपुर, आगरा, इटावा, झांसी, बांदा, हमीरपुर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा आदि की चारबाग एवं आलमबाग डिपो की साधारण एवं वॉल्वो का संचालन होगा।
अवध वर्कशॉप सेः कैसरबाग और अवध डिपो की साधारण सेवा की हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, फैजाबाद, बलरामपुर की बसें चलेंगी।
पॉलीटेक्नीक सेः चारबाग एवं आलमबाग डिपो की गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, आजमगढ़ की बसों का संचालन फैजाबाद रोड स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे से करने का प्रस्ताव है।
यहां से चलने वाली बसों का बेड़ा लखनऊ रेंज की गोमतीनगर स्थित वर्कशॉप के सामने खाली पड़ी जमीन पर मौजूद रहेगा।