फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alaknanda Apartment Case: Air Force personnel and his companion sent to jail

अलखनंदा अपार्टमेंट प्रकरण : सेक्स रैकेट का आरोप निकला फर्जी, एयरफोर्स कर्मी व उसके साथी को भेजा जेल

Thu, 21 Sep 2023 06:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Sep 2023 06:07 AM IST
सार

फ्लैट में मिली थाईलैंड की तीनों युवतियों को छोड़ दिया, जिसमें एक युवती अपने देश लौट गई। जिस युवती के वीजा की वैधता खत्म हो गई थी उसकी निगरानी एलआईयू कर रहा है। फॉरेन रिलेशन ऑफिसर से जो निर्देश मिलेंगे, उस आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Alaknanda Apartment Case: Air Force personnel and his companion sent to jail
पुलिस ने थाईलैंड की युवतियों को हिरासत में लिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में अलखनंदा अपार्टमेंट में हुए बवाल के मामले में बुधवार को आरोपी एयरफोर्स कर्मी रितेश मिश्रा और सीबीसीआईडी में संविदा पर तैनात लिपिक प्रदीप सिंह पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। फ्लैट में मिली थाईलैंड की तीनों युवतियों को छोड़ दिया, जिसमें एक युवती अपने देश लौट गई। जिस युवती के वीजा की वैधता खत्म हो गई थी उसकी निगरानी एलआईयू कर रहा है। फॉरेन रिलेशन ऑफिसर से जो निर्देश मिलेंगे, उस आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


गोमतीनगर निवासी अखिलेश सिंह के फ्लैट नंबर-104 में प्रदीप सिंह किराये पर रहता है। चार दिन से फ्लैट पर उसका दोस्त रितेश भी आया हुआ था। थाईलैंड की तीन युवतियां भी वहां रह रही थीं। मंगलवार सुबह नशे में धुत रितेश फ्लैट नंबर 102 में घुस गया था। इसके बाद विवाद हो गया था। जब पुलिस पहुंची थी तो पता चला कि वहां पर थाई युवतियां भी हैं। सोसाइटी में रहने वालों ने सेक्स रैकेट का आरोप लगाया था। पर, जांच में आरोप सही नहीं पाए गए थे। पुलिस ने प्रदीप व रितेश पर जबरन किसी के घर में घुसकर अभद्रता करने का मामला दर्ज किया था। चूंकि मामले में सात साल से कम की सजा है। लिहाजा पुलिस ने बुधवार को दोनों पर शांतिभंग के तह कार्रवाई कर जेल भेजा। वहीं, पुलिस अब तक अखिलेश सिंह से संपर्क नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


दो टूरिस्ट और एक बिजनेस वीजा पर आई थीं युवतियां
जांच में सामने आया था कि तीन महीने से प्रदीप थाई युवती के साथ लिवइन में रह रहा था। इस युवती का वीजा 12 सितंबर को एक्सपायर हो चुका है। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। वहीं जो युवती 25 दिन पहले आई थी वह भी टूरिस्ट वीजा पर आई थी। इस युवती की बुधवार को थाईलैंड की फ्लाइट थी। वह यहां से चली गई है। सोमवार रात जो थाई युवती आई थी वह बिजनेस वीजा पर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed