{"_id":"5c32e983bdec2256be1eed2c","slug":"aktu-will-change-the-pattern-of-upsee-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयूः राज्य प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में होगा बदलाव, संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयूः राज्य प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में होगा बदलाव, संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी
Mon, 07 Jan 2019 11:24 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) इंजीनियरिंग और प्रबंधन पाठ्यक्रम में दाखिलों के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) के पैटर्न में बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अलग-अलग कराने के बजाय संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसको लेकर सोमवार को विवि में कॉमन एडमिशन बोर्ड (कैब) की बैठक होगी। बैठक के एजेेंडे में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण व अन्य अहम मुद्दों पर भी विचार होगा। एकेटीयू में विद्यार्थियों की संख्या कम होना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन
कई कोर्स ऐसे होते हैं जिनमें आवेदकों की संख्या काफी कम होती है। इसको देखते हुए 11 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब 11 के बजाय सिर्फ 7 पेपर ही कराने की योजना है। इससे विवि को कई पाठ्यक्रमों की परीक्षा दोबारा कराने से मुक्ति मिल जाएगी और प्रवेश परीक्षा दो के बजाय एक ही दिन में निपट जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों की समस्याओं के हल के लिए राज्य प्रवेश परीक्षा में कई बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों का कोटा 20 फीसदी करने की तैयारी
इंजीनियरिंग कॉलेजों की खाली सीट भरने के लिए अन्य प्रदेश के अभ्यर्थियों का कोटा 10 फीसदी से बढ़ाकर अब 20 फीसदी किया जा रहा है। इस तरह से अन्य प्रदेश के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग दाखिला मिलने में आसानी होगी। इसका प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा।