{"_id":"5f12e5fc8ebc3e9faa1e7c42","slug":"aktu-vc-with-students-in-amar-ujala-webinar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल एकेटीयू वीसी से संवाद, आप भी पूछें सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल एकेटीयू वीसी से संवाद, आप भी पूछें सवाल
Sat, 18 Jul 2020 05:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
एकेटीयू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में सभी चीजें प्रभावित हुई हैं। शिक्षा व्यवस्था भी इससे अछूती नहीं है। अभी भी विद्यार्थियों में परीक्षा, नए सत्र में प्रवेश व पढ़ाई से जुड़े कई सवाल हैं। इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए अमर उजाला अपने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के साथ 19 जुलाई (रविवार) को दोपहर 12 बजे से वेबिनार का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
इसमें कुलपति प्रो. पाठक प्रवेश, परीक्षा, पढ़ाई पर अपनी बात रखते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों को संबोधित करेंगे। विवि से जुड़े छात्र कुलपति से हमारे माध्यम से अपने सवालों का जवाब प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबिनार से पहले व्हाट्सएप नंबर 7607800101 पर अपने सवाल लिखकर भेजने होंगे।
विज्ञापन
यह वेबिनार अमर उजाला लखनऊ के फेसबुक पेज पर लाइव होगा। इससे लाइव जुड़कर भी छात्र व शिक्षक कुलपति से सीधे सवाल कर सकेंगे। वेबिनार का उद्देश्य कोरोना संकट की वजह से डिग्री स्तर की परीक्षा और पढ़ाई में आ रही समस्याओं पर चर्चा करना है। प्रो. पाठक वेबिनार में इससे जुड़ी और कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर तकनीकी संस्थाओं की भूमिका, इनोवेशन और आत्मनिर्भर अभियान को लेकर विवि की ओर से उठाये जा रहे कदमों की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन