फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: University-level competition among school winners

एकेटीयू: विद्यालय के विजेताओं के बीच विवि में प्रतियोगिता

Sat, 04 Jul 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
AKTU: University-level competition among school winners
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में शुक्रवार को दीक्षोत्सव के तहत गोद लिए गांवों के विद्यालयों के बच्चों के लिए पेंटिंग, कहानी लेखन व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनके विजेताओं को सात जुलाई को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंच से पुरस्कृत करेंगी। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की पत्नी सरोज पांडेय ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं ''मेरी मां'' विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। विश्वविद्यालय ने पश्चिम गांव, पलहरी, दिगाई, सैरपुर, कोडरी भौली, ढेलवासी प्राथमिक विद्यालय और कुम्हरावां इंटर कॉलेज जैसे गांवों को गोद लिया है। इन विद्यालयों के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों को बैग भी वितरित किए गए। एफओएपी की प्राचार्या वंदना सहगल और अधिष्ठाता छात्र कल्याण ओपी सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed