{"_id":"fddc403181407b3c46675bb18f676092","slug":"aktu-takes-step-in-student-lovekesh-suicide-matte-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबरों के लिए उगाही करने वाले कॉलेजों पर एकेटीयू ने कसी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबरों के लिए उगाही करने वाले कॉलेजों पर एकेटीयू ने कसी लगाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के बीएनसीईटी कॉलेज के बीटेक फाइनल ईयर के छात्र लवकेश मिश्रा की खुदकुशी के बाद एकेटीयू ने सेशनल के अंकों को लेकर उगाही पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन
विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने साफ किया कि अगर संबद्ध कॉलेज स्टूडेंट के सेशनल के अंक तय समय में नहीं भेजते हैं तो विवि खुद उनको अंक देगा।
अंक थ्योरी के अनुपात में दिए जाएंगे। जिन स्टूडेंट्स के अंक नहीं आएंगे, उस छात्र और कॉलेजों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। कॉलेज के दोषी पाए जाने पर संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया बैठक में तय की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि बीकेटी स्थित बीएनसीईटी में एचओडी दीपक असरानी की उगाही और प्रताड़ना के चलते बीटेक छात्र लवकेश मिश्रा की खुदकुशी कर ली थी।
बीएनसीईटी में बीटेक के एचओडी ने दीपक असरानी ने दूसरे सेमेस्टर से ही उसे तंग करना शुरू कर दिया। कॉलेज जाने के बावजूद रजिस्टर में उसकी अनुपस्थिति दर्ज करता रहा।
विज्ञापन
फिर कई बार पैसे भी मांगे। आखिर में उसे पेपर देने से रोक दिया गया तो बुधवार को उसने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी।