फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Students will have to give Corona a self-declaration

एकेटीयू : विद्यार्थियों को देना होगा कोरोना संबंधित स्व घोषणा पत्र

Tue, 01 Sep 2020 02:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Sep 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
AKTU: Students will have to give Corona a self-declaration
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू)
जेईई मेन की ही तरह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) अपनी 8 सितंबर से प्रस्तावित फाइनल ईयर की परीक्षा में विद्यार्थियों से कोरोना संबंधित स्व घोषणा पत्र लेगा। साथ ही विवि प्रशासन ने सोमवार को यूजी फाइनल ईयर व पीजी फर्स्ट ईयर सेकंड सेमेस्टर की रेगुलर व बैक पेपर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए। साथ ही केंद्र व विद्यार्थियों के लिए परीक्षा संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश भी। 
विज्ञापन


कॉलेजों को भेजे निर्देश में विवि प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा के दौरान यूजीसी व शासन की कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देश का कड़ाई से पालन करना है। स्व घोषणा पत्र में विद्यार्थियों को बताना होगा कि पिछले 14 दिनों में उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार तो नहीं था। वो इस दौरान किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आए थे। 14 दिनों में उन्होंने किसी और शहर या देश का भ्रमण तो नहीं किया। साथ ही परीक्षा संबंधित नियमों का पालन करूंगा। इसमें विद्यार्थी के साथ-साथ उनके अभिभावक के भी हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार की ओर से जारी निर्देश के साथ यूजीसी व गृह मंत्रालय की ओर से परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी निर्देश की कॉपी भी केंद्रों को भेजी गई है और उनका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बता दें कि विश्विद्यालय की फाइनल ईयर की परीक्षा 8 सितंबर से प्रदेश के 172 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पेपर दो-दो घंटे के होंगे और एमसीक्यू पैटर्न पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी एक घंटा पहले पहुंचे केंद्र
विद्यार्थियों को परीक्षा से एक घंटा पहले सेंटर पर पहुंचने को कहा गया है ताकि किसी तरह की भीड़भाड़ न होने पाए। उन्हें फेस मास्क के साथ सैनिटाइजर, पानी की बोतल, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ, साथ लाने को कहा गया है। अगर वो चाहे तो हैंड ग्लब्स का प्रयोग कर सकते हैं। केंद्रों को हर शिफ्ट से पहले सैनिटाइजेशन, गेट और कमरे में सैनिटाइजर रखने, वाश रूम की भी बेहतर सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने को कहा गया है।

कोरोना या अन्य कारण से परीक्षा छूटी तो फिर मिलेगा मौका
परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी दिशा निर्देश में एक बात और स्पष्ट की गई है कि कोरोना संक्रमण या किसी अन्य कारण से भी अगर विद्यार्थी इस बार परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता तो उसका नुकसान नहीं होगा। विवि ऐसे छात्रों की परीक्षा कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद लेगा। कॉलेजों से भी कहा गया है कि वह अपने स्टूडेंट्स को इससे अवगत कराएं।


परीक्षा के लिए 21 नोडल सेंटर बनाए
आठ सितंबर से प्रदेश में 172 केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा के लिए 21 नोडल सेंटर बनाए हैं। प्रत्येक नोडल सेंटर को उनके लिए केंद्र आवंटित किए गए हैं, जो केंद्र की ओएमआर सीट के रखरखाव, उनकी स्कैनिंग आदि के निर्देश का पालन कराएंगे। उन्हें उसी दिन संबंधित केंद्र से ओएमआर सीट अपने कब्जे में लेनी होगी। साथ ही परीक्षा संबंधित अन्य नियमों का भी परीक्षण, निरीक्षण करेंगे ताकि किसी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed