फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Semester examinations proposed from January 9, University released proposed schedule

AKTU : सेमेस्टर परीक्षाएं नौ जनवरी से प्रस्तावित, विवि ने जारी किया प्रस्तावित कार्यक्रम

Tue, 19 Dec 2023 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Dec 2023 10:00 PM IST
सार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशक व प्राचार्य को सूचित किया है कि वह परीक्षा कार्यक्रम देख लें।

विज्ञापन
AKTU: Semester examinations proposed from January 9, University released proposed schedule
aktu

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सत्र 2023-24 की विषम सेमेस्टर की यूजी-पीजी पाठ्यक्रम की परीक्षाएं नौ जनवरी से प्रस्तावित की गई हैं। परीक्षाएं नौ जनवरी से दो फरवरी के बीच प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशक व प्राचार्य को सूचित किया है कि वह परीक्षा कार्यक्रम देख लें। इसमें अगर किसी तरह की कमी या संशोधन हो तो इसकी सूचना 21 दिसंबर तक विभाग को उपलब्ध कराएं। इसके बाद परीक्षा का फाइनल कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीएचडी प्रवेश में इंटरव्यू के लिए छात्र चयनित
एकेटीयू ने हाल में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए चयनित छात्रों की सूची जारी कर दी है। उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दो दिसंबर को आयोजित पहले चरण की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू के लिए योग्य अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूची देख सकते हैं। जल्द ही इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed