फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Registration begins for B.Arch, BBA, and BCA.

एकेटीयू: बीआर्क, बीबीए, बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Wed, 08 Jul 2026 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Registration begins for B.Arch, BBA, and BCA.
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने बीटेक कोर्स के बाद बीआर्क, बीबीए, बीसीए व अन्य यूजी-पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। जल्द ही प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा। विवि की ओर से सीयूईटी यूजी का परिणाम न आने के कारण इसकी मेरिट के आधार पर होने वाले कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया नहीं शुरू की जा सकी थी। हाल ही में परिणाम आने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद विश्वविद्यालय ने मंगलवार से बीटेक के अलावा अन्य कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए प्रवेश रजिस्ट्रेशन विश्वविद्यालय की वेबसाइट aktu.ac.in पर जाकर किया जा सकता है। विवि प्रशासन के अनुसार मंगलवार से बीआर्क, बीबीए-बीसीए, एमबीए-एमसीए, आदि कोर्सों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसमें से सीयूईटी यूजी-पीजी के बाद 12वीं पास छात्रों को भी खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed