फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU : mission admission

एकेटीयू : बीफार्मा, एमसीए प्रवेश आवेदन आज से

Thu, 18 Mar 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
AKTU : mission admission
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से जुड़े संस्थाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं। विवि से जुड़े संस्थानों में बीफार्मा, बीफार्मा लेटरल इंट्री, बीटेक लेटरल इंट्री, बीएफए, बीएफएडी, बीवोक, एमसीए, एमसीए इंट्रीग्रेटेड, एमबीए लेटरल इंट्री, बीडेस, बीएचएमसीटी आदि कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू होंगे। पहली बार एकेटीयू में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कराया जा रहा है। इसलिए प्रवेश आवेदन भी एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर होंगे। हालांकि देर रात तक इसके लिए दिशा निर्देश साइट पर अपलोड नहीं हुए थे। बता दें कि प्रदेश के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश भी इस बार जेईई व सीमैट से होंगे, जिसके लिए विद्यार्थियों को एनटीए की वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन करना होगा। जेईई मेन का इस समय दूसरा चरण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed