{"_id":"60ba74ee8ebc3e09d22b6691","slug":"aktu-lko-city-news-lko58100180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : ऑनलाइन परीक्षा पर भी विचार, परीक्षा समिति में परीक्षा और प्रमोशन को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : ऑनलाइन परीक्षा पर भी विचार, परीक्षा समिति में परीक्षा और प्रमोशन को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन
aktu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की शुक्रवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में इवन सेमेस्टर की परीक्षा व प्रमोशन पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी तक शासन से स्पष्ट निर्देश न मिलने से कोई नतीजा नहीं निकल सका। फिर भी विवि ने ऑनलाइन परीक्षा की संभावनाएं तलाशना शुरू कर दिया है।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोविड संक्रमण को देखते हुए विद्यार्थियों के हित में परीक्षा के आयोजन पर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार परीक्षा सिर्फ फाइनल ईयर की होगी या सभी की, इस पर भी निर्णय शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश पर छोड़ दिया गया। वहीं ऑनलाइन परीक्षा की संभावना को देखते हुए इससे जुड़ी कुछ कंपनियों के प्रजेंटेशन भी बैठक में देखे गए। वहीं अगर विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाता है तो उसका आधार पिछले साल जैसा रखने की चर्चा हुई। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक को अधिकृत किया गया है।
हालांकि, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि आगामी परीक्षाएं निरस्त करने अथवा आयोजित करवाए जाने के संबंध में शासन के निर्देशों की प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में ऑड सेमेस्टर के सभी परीक्षा परिणाम 18 जून तक घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान कुलसचिव नन्द लाल सिंह, वित्त अधिकारी जीपी सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एकेटीयू के 17 विद्यार्थियों को मिली जॉब
लखनऊ। एकेटीयू द्वारा हाल में आयोजित पूल प्लेसमेंट ड्राइव में 17 विद्यार्थियों को सेडकास टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में जॉब मिली है। कंपनी ने शुक्रवार को ड्राइव का परिणाम घोषित किया, जिसमें विवि के 17 विद्यार्थियों का चयन कर इन्हें तीन लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया है।