{"_id":"6037f9be8ebc3e14ff1e7f2f","slug":"aktu-entrance-interview-from-4-lucknow-news-lko566781260","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : पीएचडी की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, प्रवेश के इंटरव्यू चार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : पीएचडी की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, प्रवेश के इंटरव्यू चार से
विज्ञापन
Aktu : entrance interview from 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। एकेटीयू ने 20 फरवरी को हुई पीएचडी प्रवेश की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विवि प्रशासन के अनुसार लिखित परीक्षा में क्वालीफाई अभ्यर्थियों का इंटरव्यू चार से छह मार्च तक प्रस्तावित किया गया है। असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. आयुष श्रीवास्तव के अनुसार निर्धारित तिथि को अलग-अलग ब्रांच के विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे से डीन पीजी ऑफिस, एकेटीयू लखनऊ में उपस्थित होगा।
एमवीए की परीक्षा 10 मार्च से
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट (एमवीए) की थ्योरी व प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू हो रही हैं। विभागाध्यक्ष ललित कला प्रो. पी राजीव नयन के अनुसार परीक्षाएं 18 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही विभाग में भी चस्पा किया गया है।
प्रोन्नत छात्रों की सूची जारी
लखनऊ। पुनर्वास विवि ने कोविड-19 को देखते हुए पिछले वर्ष के दोनों सेमेस्टर मिलाकर चार या इससे कम प्रश्न पत्र में बैक पेपर वाले विद्यार्थियों को प्रोविजनल प्रोन्नत किया है, ताकि वे प्रस्तावित बैक पेपर परीक्षा में शामिल हो सकें। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय के अनुसार यदि ये छात्र बैक पेपर परीक्षा में पास होंगे तो ठीक अन्यथा दो से अधिक प्रश्न पत्र में फेल होने वाले विद्यार्थी को उनकी प्रोविजनल प्रोन्नति निरस्त करके ईयर बैक लगाया जाएगा।