फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU did not issue result of 1000 students.

एकेटीयू: फीस न जमा करने पर 29 कॉलेजों के 1000 छात्रों का परीक्षाफल रोका

Mon, 25 Jun 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jun 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
AKTU did not issue result of 1000 students.
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन ने परीक्षा शुल्क न जमा करने वाले 29 कॉलेजों के लगभग 1000 विद्यार्थियों का परीक्षाफल रोक दिया है। इन पर 5 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। आगे के परीक्षा परिणाम में ऐसे कॉलेजों का परीक्षाफल नहीं जारी किया जाएगा, जिनका परीक्षा शुल्क नहीं जमा किया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने बीटेक, बीफार्मा व एमसीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का मई सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया था। इसमें लगभग 52 हजार विद्यार्थियों के परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, किंतु 1000 अन्य विद्यार्थियों के परिणाम पर विश्वविद्यालय ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन


उक्त 29 में से 14 कॉलेज ऐसे हैं जहां छात्र इनरोल्ड नहीं हैं। संभवत: ये बंद होने वाले हैं। शेष 15 कॉलेजों के ही 1000 विद्यार्थियों का परिणाम नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि कॉलेज विद्यार्थियों से 6,500 रुपये परीक्षा शुल्क लेते हैं। इसे उन्हें विश्वविद्यालय में जमा करना होता है। पूर्व में परीक्षा शुल्क न जमा करने वाले  सभी कॉलेजों को सूचित किया गया था और रिमाइंडर भी भेजा गया है। इसके बाद भी शुल्क न जमा करने वालों के परिणाम रोके गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed