फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aktu decided scholarship in mtech and phd

एकेटीयू : राजकीय व घटक संस्थानों में एमटेक व पीएचडी में भी दी जाएगी छात्रवृत्ति

Tue, 18 Jan 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
aktu decided scholarship in mtech and phd
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. पीके मिश्रा ने कहा है कि जल्द ही राजकीय व घटक संस्थानों के एमटेक व पीएचडी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की जाएगी। विवि जल्द ही राजकीय व घटक संस्थानों के लिए एक कॉमन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित करेगा। इस पर सभी संस्थानों के अच्छे कामों की सूचनाएं अपलोड की जाएंगी। वह सोमवार को विवि के सभी राजकीय व घटक संस्थानों के निदेशकों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे थे। इसमें उन्होंने कहा कि संस्थानों में उद्यमिता विकास पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए ईको सिस्टम विकसित करने करने का काम सभी संस्थानों में काम किया जाएगा। ग्रामीण व कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एग्रो इन्क्यूबेशन के लिए पहल की जाएगी। राजकीय व घटक संस्थानों के विद्यार्थियों के सॉफ्ट स्किल और व्यक्तित्व विकास के लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने के लिए औद्योगिक संस्थानों के साथ संबंधों को बेहतर किया जाएगा। इसकी प्रगति का आकलन करने के लिए हर माह समीक्षा बैठक होगी। इसमें राजकीय व घटक संस्थानों की प्रगति में बाधक कारकों को विवि की मदद से निस्तारित करने पर विचार होगा। बैठक में प्रो. मिश्रा ने संस्थानों के निदेशकों से संवाद कर उनके सुझाव भी लिए। बैठक में निदेशक प्रो. संदीप तिवारी व प्रो. एसपी शुक्ला भौतिक रूप से और अन्य ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed