{"_id":"64cc871d6df0ce497a0a4206","slug":"aktu-cuet-ug-admission-registration-till-august-8-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"AKTU : सीयूईटी यूजी के प्रवेश रजिस्ट्रेशन आठ तक, विश्वविद्यालय ने जारी किया विस्तृत काउंसिलिंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AKTU : सीयूईटी यूजी के प्रवेश रजिस्ट्रेशन आठ तक, विश्वविद्यालय ने जारी किया विस्तृत काउंसिलिंग कार्यक्रम
Fri, 04 Aug 2023 10:35 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:35 AM IST
सार
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में सीयूईटी यूजी से बीटेक (बायोटेक), बीटेक एग्रीकल्चर, बीएफए, बीवोक, बीएफएडी, बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीडेस और बीटेक-बीफार्मा लेटरल इंटी में प्रवेश होना है। इनमें प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हुई है।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध प्रदेश के 750 से अधिक कॉलेजों में सीयूईटी यूजी से प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आठ अगस्त तक होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीयूईटी यूजी से होने वाली प्रवेश काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसकी काउंसिलिंग भी बीटेक की भांति पांच चरणों में होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में सीयूईटी यूजी से बीटेक (बायोटेक), बीटेक एग्रीकल्चर, बीएफए, बीवोक, बीएफएडी, बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीडेस और बीटेक-बीफार्मा लेटरल इंटी में प्रवेश होना है। इनमें प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हुई है। अब स्नातक कोसोऱ्ं की प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसके अनुसार पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन आठ अगस्त तक, च्वॉइस फिलिंग 10 से 13 अगस्त तक और सीट एलॉटमेंट 16 अगस्त को होगा। दूसरे चरण के लिए च्वॉइस फिलिंग 19-20 अगस्त को, सीट एलॉटमेंट 21 को, सीट फ्रीज व फ्लोट 21-22 अगस्त को की जा सकेगी। वहीं तीसरे चरण में च्वॉइस लॉक 23-24 अगस्त, सीट एलॉटमेंट 25 अगस्त, सीट कंफर्मेशन शुल्क 25 से 27 अगस्त तक जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. अरुण तिवारी ने बताया कि चौथे चरण में सीट एलॉटमेंट (ऑटो फ्रीज सभी अभ्यर्थियों का) 30 अगस्त को होगा। इसका शुल्क 30 व 31 अगस्त को जमा किया जा सकेगा और कॉलेजों में भौतिक रिपोर्टिंग एक व दो सितंबर को की जाएगी। उन्होंने बताया कि पांचवें चरण की प्रक्रिया दो से चार सितंबर के बीच पूरी की जाएगी। वहीं पीजी कोर्स एमबीए-एमसीए के रजिस्ट्रेशन चार अगस्त से शुरू हो रहे हैं।
सरकारी कॉलेजों के लिए दो विशेष राउंड होंगे
प्रो. तिवारी ने बताया कि बीटेक की तरह ही इन कोर्स के लिए भी सरकारी संस्थानों की खाली सीटों के लिए दो अतिरिक्त चरण होगा। पहले विशेष राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर पूरी प्रक्रिया चार से आठ सितंबर तक और दूसरे विशेष राउंड की काउंसिलिंग नौ से 14 सितंबर तक पूरी की जाएगी।