{"_id":"677849691d6698748c01ba46","slug":"aktu-counseling-for-admission-in-bpharma-begins-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1021028-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : बीफार्मा में प्रवेश के लिएस काउंसिलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : बीफार्मा में प्रवेश के लिएस काउंसिलिंग शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। प्रदेश के 380 संस्थानों की 30 हजार से अधिक सीटों के लिए चार चरणों में होने वाली काउंसिलिंग 24 जनवरी तक चलेगी।
शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन लगभग 500 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। प्रवेश काउंसिलिंग समन्वयक प्रो. ओपी सिंह ने बताया कि पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग और सीट लॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह पांच जनवरी तक चलेगी। सीट आवंटन सात जनवरी को किया जाएगा। ऑनलाइन विलिंगनेस फ्रीज और फ्लोट सात-आठ जनवरी को होगा। दूसरे चरण की काउंसिलिंग नौ से 14 जनवरी तक होगी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत प्रवेश कार्यक्रम की जानकारी ले सकते हैं।