फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Counseling begins for admission in BARC, registration process begins, detailed program will be released soon

एकेटीयू : बीआर्क में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जल्द जारी होगा विस्तृत कार्यक्रम

Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
सार

अभ्यर्थियों को upcet.admissions.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
AKTU: Counseling begins for admission in BARC, registration process begins, detailed program will be released soon
AKTU

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध आर्किटेक्चर संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। इसके लिए अभ्यर्थियों को upcet.admissions.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि विवि ने इस बार संबद्ध संस्थानों व कॉलेज के बीआर्क कोर्स में दाखिला नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट इन आर्किटेक्चर (नाटा) की मेरिट के आधार पर लेने का फैसला किया है। इसी क्रम में नाटा से प्राप्त मेरिट लिस्ट के आधार पर काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की गई है। विवि के कुलपति प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि एक-दो दिन में बीटेक व अन्य कोर्सों की दाखिले के लिए भी शुरू कर दी जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश कॉमन इंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) का परिणाम भी एक-दो दिन में आ जाएगा। 
विज्ञापन


सीट मैट्रिक्स पर आज तक दें जानकारी
एकेटीयू ने सभी संबद्ध संस्थानों को नए सत्र 2021-22 की काउंसिलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स तैयार करके भेज दी है। डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कॉलेजों से अगर इसमें कोई संशोधन है तो वे 24 सितंबर तक सूचित कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed