फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU CONVOCATION

एकेटीयू : एमआईईटी मेरठ के मोहसिन को चांसलर मेडल

Tue, 19 Dec 2023 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
AKTU CONVOCATION
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के 26 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में चांसलर मेडल मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) मेरठ के छात्र मोहसिन अफरोज को दिया जाएगा। मोहसिन ने बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में टॉप किया है।
विज्ञापन


इसी के साथ स्व. कमलरानी वरुण मेडल पीएसआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कानपुर की बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की छात्रा प्रज्ञा गौतम को दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एआईसीटीई के चेयरमैन टीजी सीताराम होंगे। समारोह में कुल 95 गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे। इनका अनुमोदन सोमवार को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई विद्या परिषद की बैठक में किया गया। इस साल सर्वाधिक 112 पीएचडी डिग्री भी छात्रों को अवॉर्ड की जाएंगी।
विज्ञापन


प्रो. पांडेय ने बताया कि अलग-अलग पाठ्यक्रमों के 49,452 छात्रों को डिग्री दी जाएगी। बैठक में विश्वविद्यालय से संबद्ध स्वायत्तशासी संस्थानों को कोलैबरेशन और ट्विनिंग प्रोग्राम शुरू करने की सैद्धांतिक सहमति दी गई। बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार, प्रति कुलपति प्रो. मनीष गौड़, डीन यूजी प्रो. गिरीश चंद्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब बीबीए, बीसीए, बीएमएस की पढ़ाई भी

एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों में अब बीबीए, बीएमएस और बीसीए के पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। कार्य परिषद ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। एआईसीटीई ने अपनी नियमावली में इसकी व्यवस्था दे दी है। इसके लिए कॉलेज आवेदन करेंगे तो विश्वविद्यालय इसके लिए संबद्धता देगा।


बीटेक में मेजर व माइनर कोर्स होगा शुरू

प्रो. पांडेय ने बताया कि बैठक में बीटेक में एनईपी 2020 के तहत मेजर और मानइर डिग्री कोर्स शुरू करने पर सहमति बनी है। इसे इसी सत्र 2023-24 में दूसरे वर्ष के चौथे सेमेस्टर से शुरू कर दिया जाएगा। इसमें विद्यार्थी अपने मूल विषय के साथ-साथ एक इंडस्ट्री ओरिएंटेड कोर्स कर सकेगा।






हर किसी को बेहतर शिक्षा दिलाऊंगा : मोहसिन

एमआईईटी से बीटेक के छात्र रहे मोहसिन अफरोज हर जरूरतमंद छात्र को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए काम करना चाहते हैं। मोहसिन ने कहा कि आज काफी ऑनलाइन कंटेंट उपलब्ध है। मैं छोटे-छोटे क्लस्टर बनाकर कम सुविधा वाले बच्चों को भी इसे उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा। अभी गेट की तैयारी कर रहे मोहसिन वायरलेस टेक्नोलॉजी के लिए काम करना चाहते हैं। क्योंकि जमाना 5-जी, 6-जी तकनीकी का है। उनके पिता अफरोज अहमद प्राचार्य रहे और मां शबनम फातिमा गृहिणी हैं।




लोगों को घर बैठे सुविधा दिलाने का प्रयास : प्रज्ञा गौतम

पीएसआईटी से बीटेक करने वाली प्रज्ञा गौतम वर्तमान में नोएडा की एक कंपनी में बतौर साॅफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रही हैं। हाल में उनका चयन फ्लिपकार्ट में 32 लाख सालाना के पैकेज पर हुआ है। प्रज्ञा ने कहा कि कोविड काल में मैंने लोगों की जरूरत के लिए मास्क, सेनेटाइजर आदि कम दाम में उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म शुरू किया था। मेरा उद्देश्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पिता हरीश चंद्र रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं। प्रज्ञा जॉब में स्टैबलिस होने के बाद आगे सिविल सर्विस के लिए भी प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed