{"_id":"6130dac87b60d973786a95ac","slug":"aktu-classes-did-not-start-even-10-percent-in-affiliated-institutions-in-the-new-session-the-final-year-was-to-start-from-september-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : संबद्ध संस्थानों में 10 फीसदी भी नहीं शुरू हुई क्लास, नए सत्र में एक सितंबर से फाइनल ईयर की शुरू होनी थी क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : संबद्ध संस्थानों में 10 फीसदी भी नहीं शुरू हुई क्लास, नए सत्र में एक सितंबर से फाइनल ईयर की शुरू होनी थी क्लास
Thu, 02 Sep 2021 07:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:38 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार विश्वविद्यालय ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। जो 09 सितंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
AKTU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद भले ही स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई गति पकड़ने लगी हो लेकिन अभी भी प्रदेश के इंजीनियरिंग, फार्मेसी व मैनेजमेंट संस्थानों में 10 फीसदी भी क्लास नहीं शुरू हो पाई है। कहीं विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं तो कहीं हॉस्टल एलॉटमेंट आदि की प्रक्रिया अभी शुरु हुई है। इसकी वजह से भी कक्षाओं में विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं। जबकि जनवरी पहले सप्ताह से सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित की गई हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार विश्वविद्यालय ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। जो 09 सितंबर तक चलेंगी। यही वजह है कि विश्वविद्यालय ने पूर्व में 14 सितंबर से कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया था। किंतु हाल में इसमें संशोधन करते हुए 01 सितंबर से फाइनल ईयर की, 10 सितंबर से थर्ड ईयर व 12 सितंबर से सेकेंड ईयर की भौतिक रूप से कक्षाएं चलाने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
किंतु अभी अधिकतर संस्थानों में कक्षाएं नहीं के बराबर चल रही हैं। एक सितंबर से नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई है। राजधानी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में अभी इक्का-दुक्का क्लास शुरू हुई। जो शुरु हुई उसमें विद्यार्थी काफी कम आ रहे हैं। यहां अभी हॉस्टल एलॉटमेंट नहीं शुरू हुआ है। वहीं बीबीडी एनआईआईटी में भी फाइनल ईयर की क्लास नहीं शुरू हुई। प्रवक्ता गिरीश श्रीवास्तव ने बताया कि 06 सितंबर से कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
कमोवेश यही स्थिति राजधानी के अलावा अन्य जिलों की भी है। प्रयागराज स्थित यूनाईटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च के पीआरओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी विद्यार्थियों की ट्रेनिंग की शुरुआत हुई है। नियमित कक्षाएं 14 सितंबर से शुरू होंगी। जबकि नोएडा स्थित इंजीनियरिंग संस्थानों ने क्लासेज शुरू कर दी हैं। उनका जोर समय से कोर्स पूरा करने पर है। हालांकि अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा इसकी मॉनीटरिंग की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। एकेटीयू प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने कहा कि कक्षाएं शुरू हुई हैं लेकिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम हो रही है। इस पर कोई जोर-जबर्दस्ती नहीं की जा सकती है।