Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Choice filling of B.Tech-B.Arch from 15, MBA-MCA from 16, admission in government till 11 October

AKTU : बीटेक-बीआर्क की च्वॉइस फिलिंग 15, एमबीए-एमसीए की 16 से, सरकारी में 11 अक्तूबर तक प्रवेश

Sat, 09 Sep 2023 06:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 09 Sep 2023 06:37 AM IST
सार

सीयूईटी यूजी से बीटेक बायोटेक, बीटेक एग्रीकल्चर, बीडेस, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए, एमबीए व एमसीए इंटीग्रेटेड, बीवॉक, बीटेक लेटरल इंट्री के प्रवेश 16 सितंबर से 11 अक्तूबर के बीच होंगे। जबकि सीयूईटी पीजी से एमबीए-एमसीएम के प्रवेश 16 सितंबर से 11 अक्तूबर के बीच होंगे।

विज्ञापन
AKTU: Choice filling of B.Tech-B.Arch from 15, MBA-MCA from 16, admission in government till 11 October
AKTU - फोटो : social media

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में 20 अगस्त से रुकी यूजी-पीजी कोर्स (बीफार्मा को छोड़कर) की प्रवेश काउंसिलिंग 15 सितंबर से फिर शुरू होगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध व घटक संस्थानों में बीटेक-बीआर्क प्रवेश के लिए च्वॉइस फिलिंग 15 सितंबर व एमबीए-एसीए आदि कोर्स की 16 सितंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से संबद्धता व प्रवेश को लेकर मिली राहत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत प्रवेश काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार जेईई की मेरिट से बीटेक, नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट इन आर्कीटेक्चर (नाटा) से बीआर्क प्रवेश के पहले चरण की च्वॉइस फिलिंग व सीट लॉक 15 से 17 सितंबर तक होगा और सीट एलॉटमेंट 18 सितंबर को जारी होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क (20 व 12 हजार) 18 से 20 सितंबर तक देना होगा। जबकि अपनी सीट कंफर्म करने या आगे बढ़ाने की प्रक्रिया भी 20 सितंबर तक पूरी होगी।

विज्ञापन

दूसरे चरण की च्वॉइस फिलिंग 21 को, सीट एलॉटमेंट 22 को, सीट फ्रीज या आगे बढ़ाया 22 से 24 सितंबर तक जा सकेगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 22 से 24 सितंबर तक और सीट वापस भी 22 से 24 सितंबर तक ले सकेंगे। तीसरे चरण में च्वॉइस फिलिंग 25 सितंबर, सीट एलॉटमेंट 26 सितंबर को, सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करने व सीट वापस लेने की तिथि 26-27 सितंबर है। चौथे चरण में सीधे सीट एलॉटमेंट 28 सितंबर को होगा और 29 सितंबर तक प्रवेश लेना होगा। 30 सितंबर तक अभ्यर्थियों को कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि इसी तरह सीयूईटी यूजी से बीटेक बायोटेक, बीटेक एग्रीकल्चर, बीडेस, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए, एमबीए व एमसीए इंटीग्रेटेड, बीवॉक, बीटेक लेटरल इंट्री के प्रवेश 16 सितंबर से 11 अक्तूबर के बीच होंगे। जबकि सीयूईटी पीजी से एमबीए-एमसीएम के प्रवेश 16 सितंबर से 11 अक्तूबर के बीच होंगे। काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

सरकारी संस्थानों के लिए दो विशेष चरण

सरकारी संस्थानों की बची सीटों के लिए दो और विशेष चरण की काउंसिलिंग होगी। इसमें पहले चरण का सीट अपग्रेडेशन तीन अक्तूबर को जारी होगा। वहीं दूसरे चरण में चार से छह अक्तूबर तक नए रजिस्ट्रेशन होंगे। इनके दस्तावेज सत्यापन सात अक्तूबर तक, च्वॉइस फिलिंग आठ अक्तूबर तक, सीट एलॉटमेंट नौ अक्तूबर और कॉलेज में प्रवेश 11 अक्तूबर तक लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed