{"_id":"690a681d07fa41eaac0a8bab","slug":"aktu-challenge-evaluation-applications-up-to-12-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1457296-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: चुनौती मूल्यांकन के आवेदन 12 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: चुनौती मूल्यांकन के आवेदन 12 तक
विज्ञापन
एकेटीयू: चुनौती मूल्यांकन के आवेदन 12 तक
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से जून 2025 में हुई परीक्षाओं के लिए चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि विभिन्न कोर्स की परीक्षा में शामिल छात्रों की चुनौती मूल्यांकन के लिए कॉपियां ईआरपी लॉगइन में उपलब्ध करा दी गई हैं। इच्छुक छात्र 2500 रुपये प्रति विषय की दर से 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एकेटीयू: पीएचडी की आरडीसी 12 से
लखनऊ। एकेटीयू की ओर से विभिन्न विधा के शोधार्थियों की पीएचडी रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) की बैठकें 12 नवंबर से प्रस्तावित की गई हैं। सहायक अधिष्ठाता शोध ने बताया है कि इसका विषयवार कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसके अनुसार पीएचडी अनुभाग में अपना आलेख जमा कर दें। साथ ही निर्धारित तिथि व समय पर सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित पीएचडी अनुभाग में उपस्थित हों।