फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aktu btech branch change

एकेटीयू : दूसरे वर्ष के बीटेक छात्रों का ब्रांच परिवर्तन पांच तक

Mon, 23 Oct 2023 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
aktu btech branch change
लखनऊ। एकेटीयू में बीटेक दूसरे वर्ष के छात्र अपनी ब्रांच बदल सकेंगे। ब्रांच परिवर्तन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और यह परिवर्तन भी ईडब्ल्यूएस के नियमों के तहत ही होगा। इसके लिए विवि प्रशासन की ओर से विस्तृत गाइडलाइन जारी करते हुए इसकी प्रक्रिया पांच नवंबर तक पूरी करने के निर्देश कॉलेजों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि बीटेक दूसरे वर्ष के तीसरे सेमेस्टर में ब्रांच परिवर्तन किया जा सकता है। यह बदलाव खाली सीटों के सापेक्ष ही किया जाएगा। यह 25 फीसदी से अधिक नहीं होगा। बिना कैरीओवर के पहला साल पास करने वाले व अधिकतम अंक लाने वाले विद्यार्थी इसके लिए अर्ह होंगे। कॉलेजों को यह प्रक्रिया पांच नवंबर तक हर हाल में पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वह मेरिट बनाकर कड़ाई से इसके तहत ही ब्रांच परिवर्तन करें। उन्होंने कहा है कि कॉलेज पांच नवंबर तक प्रक्रिया पूरी कर उसी दिन शाम तक विवि को ई-मेल से सूचना भेजें। इसकी हार्ड कॉपी दस नवंबर तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------

बीफार्मा में फिजिकल रिपोर्टिंग 27 तक

लखनऊ। एकेटीयू प्रशासन ने बीफार्मा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। बीफार्मा में आवंटित प्राइवेट संस्थान व अन्य विवि में अभ्यर्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग की तिथि 27 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। इस तिथि तक रिपोर्टिंग न करने वाले अभ्यर्थी खुद जिम्मेदार होंगे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed