फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: B.Arch, MBA final year result released

एकेटीयू : बीआर्क, एमबीए फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी

Fri, 20 Aug 2021 10:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Aug 2021 10:46 AM IST
सार

विद्यार्थी परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
AKTU: B.Arch, MBA final year result released
AKTU

विस्तार

एकेटीयू द्वारा सत्र 2020-21 की सम सेमेस्टर परीक्षा में बीआर्क व एमबीए पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष रेगुलर का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी के अनुसार विद्यार्थी परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि एमबीए परीक्षा में 10,909 में से 8320 विद्यार्थी पास हैं। जिसमें 3513 फर्स्ट डिवीजन विथ ऑनर्स में पास हैं। जबकि 1841 के बैक पेपर हैं और 293 फेल हुए हैं। 419 का परिणाम अपूर्ण है और 19 नकल के दायरे में हैं।
विज्ञापन


24 को होने वाली परीक्षा 10 सितंबर को
एकेटीयू द्वारा आयोजित की जा रही सम सेमेस्टर की परीक्षा में 24 अगस्त की परीक्षा स्थगित की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 24 अगस्त को पीईटी-2021 होने के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। यह परीक्षा अब 10 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed