फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU and PhysicsWallah to collaborate on research and innovation.

Lucknow News: एकेटीयू और फिजिक्सवाला मिलकर शोध व नवाचार पर करेंगे कार्य

Fri, 02 Oct 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
AKTU and PhysicsWallah to collaborate on research and innovation.
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इनोवेशन हब और फिजिक्सवाला मिलकर शोध, नवाचार व छात्रों को स्किल बनाने पर कार्य करेंगे। दोनों संस्थानों के बीच बृहस्पतिवार को एमओयू हुआ। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की उपस्थिति में डीन इनोवेशन प्रो. बीएन मिश्रा व फिजिक्सवाला के के. सत्यनारायण ने एमओयू किया।कुलपति प्रो. पांडेय ने बताया कि फिजिक्सवाला इनोवेशन हब के साथ मिलकर छात्रों को नवाचार में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसके अलावा पात्र छात्रों को शैक्षणिक यात्रा, प्रोजेक्ट और शोध गतिविधियों के लिए नामित करेगी। इनोवेशन हब फिजिक्सवाला के छात्रों को लैब, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य सुविधाएं देगा। छात्रों व शिक्षकों को शैक्षिक भ्रमण भी कराया जाएगा। शोध, नवाचार, पेटेंट और प्रोजेक्ट पर सहयोग करेंगे। इस दौरान वित्त अधिकारी केशव सिंह, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा व इनोवेशन हब के सीईओ डॉ. महीप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed