{"_id":"69ea80d810f812f4160afa68","slug":"aktu-11-students-selected-for-the-post-of-junior-software-engineer-lucknow-news-c-13-lko1004-1705279-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: 11 विद्यार्थी जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: 11 विद्यार्थी जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर चयनित
Fri, 24 Apr 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के 11 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट एडिको ग्रुप में हुआ है। विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर कंपनी में दो माह के इंटर्नशिप प्रोग्राम के बाद बीटेक के 11 विद्यार्थियों का चयन जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है। एडिको ग्रुप में चयनित इन विद्यार्थियों को आठ से 10 लाख सालाना का पैकेज मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनितों को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय व डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने बधाई दी है।
विज्ञापन