फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akshita had written, life is getting difficult...

Lucknow News: अक्षिता ने लिखा था, जिंदगी मुश्किल होती जा रही है...

Sun, 12 Jan 2025 09:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:12 AM IST
विज्ञापन
Akshita had written, life is getting difficult...
अक्षिता ने लिखा था, जिंदगी मुश्किल होती जा रही है...
लखनऊ। मल्हौर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा अक्षिता उपाध्याय (20) की आत्महत्या का मामला उलझता जा रहा है। सुसाइड नोट में अक्षिता ने लिखा है कि जिंदगी मुश्किल होती जा रही है। उन्होंने दबाव में होने की बात भी लिखी है। पुलिस अब अक्षिता के मोबाइल फोन के जरिये आत्महत्या की वजह पता लगा रही है।
विज्ञापन

अक्षिता ने लिखा था कि मैंने अपनी वजह से सब खराब किया है। मम्मी-पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन आप लोग मुझसे बेहतर बेटी डिजर्व करते हं। मैं अपनी वजह से सभी को तकलीफ दे रही हूं। प्लीज, किसी को जिम्मेदार मत ठहराना, हो सके तो मुझसे नफरत मत करना। नोट में लिखा है कि जो मैंने किया वह मेरी गलती है। मैं इसे सहन नहीं कर पा रही हूं। इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती... यह कदम मेरा है। मैंने अपनी वजह से ऐसा किया है। किसी ने मुझे मजबूर नहीं किया। सभी लोग मुझसे नफरत करते हैं... मुझे पता है। आज मैं ऐसी स्थिति में हूं कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। शायद मैं चीजों को समझ जाती तो मेरे साथ ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी कठिन और मुश्किल जगह है

अक्षिता ने एक पेज के सुसाइड नोट में विवि के बारे में भी जिक्र किया है। लिखा है, यूनिवर्सिटी बहुत कठिन और मुश्किल जगह है। मुझे पता है कि इसके बाद आप दोनों मुझसे नफरत करेंगे। लेकिन मैंने आप दोनों को बहुत प्यार किया। प्लीज, मुझे गलत मत समझना। मैं हमेशा आपको अपने पास रखना चाहती थी। मुझे उम्मीद है कि आप सब समझेंगे। मुझे माफ करना, ये मेरी गलती है किसी दूसरे की नहीं। चिनहट पुलिस अक्षिता के सुसाइड नोट के आधार पर विवि प्रशासन से पूछताछ करेगी। एसीपी विभूतिखंड राधा रमण सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जाएगी। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed