फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akshaya Tritiya... One and a half times return on gold, two and a half times return on silver

Lucknow News: अक्षय तृतीया ...सोने में डेढ़ गुना, चांदी में ढाई गुना तक मिला रिटर्न

Wed, 15 Apr 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya... One and a half times return on gold, two and a half times return on silver
भूतनाथ बाजार में आभूषण खरीदती महिला।
लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार को इस बार भी बंपर बिक्री की उम्मीद है। पिछली अक्षय तृतीया में सोना-चांदी खरीदने वालों को एक साल में शानदार रिटर्न मिला था। अक्षय तृतीया के करीब आते ही सोने और चांदी के भाव भी धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन


इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। इसे लेकर चौक, अमीनाबाद, हजरतगंज, आलमबाग और गोमतीनगर जैसे बाजारों में सराफा दुकानों पर रौनक छाने लगी है। महंगाई के चलते इस बार भी लाइट वेट ज्वैलरी की मांग है। इसके बावजूद, सहालग और अक्षय तृतीया के दोहरे संयोग से कारोबारी भारी गहनों की बिक्री की भी उम्मीद कर रहे हैं। कारोबारी बताते हैं कि एक साल के अंदर ही सोने और चांदी के दामों में काफी उतार-चढ़ाव आया है।
विज्ञापन


चांदी एक समय चार लाख रुपये के करीब पहुंच चुकी थी। ऐसे में सालभर लोगों ने भारी खरीदारी में कम रुचि दिखाई। लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि करीब एक महीने से बाजार स्थिर है। इसलिए अक्षय तृतीया पर भारी गहने और बुलियन कारोबार की अच्छी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने-चांदी में डेढ़ से ढाई गुना रिटर्न

सोना-चांदी खरीदने वालों को कभी निराश नहीं होना पड़ा है। एक साल के अंदर ही सोने पर डेढ़ तो चांदी पर ढाई गुना तक ज्यादा रिटर्न मिला है। पिछले साल अक्षय तृतीया पर जो सोना 98 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था, वह इस वक्त 1,57,700 रुपये में पहुंच चुका है। वहीं, जो चांदी 99 हजार रुपये में थी, वह अब 2,53,500 रुपये तक पहुंच चुकी है।


निवेश के लिए छोटे सिक्के पहली पसंद

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्रनाथ रस्तोगी बताते हैं कि हल्के वजन की चेन, टॉप्स, झुमकी और अंगूठी के साथ सोने के आधे से 10 ग्राम तक के सिक्के तैयार किए गए हैं। निवेश के लिए आधे से पांच ग्राम तक के सिक्के ग्राहकों की पहली पसंद हैं। पिछली बार 250 करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार था। इस बार यह कारोबार दोगुना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed