{"_id":"680d2474d3f6c3b7cf019dd1","slug":"akshay-tritiya-electronics-are-also-tied-to-the-hopes-of-auspicious-moment-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1176005-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया: इलेक्ट्रॉनिक्स से भी बंध रही शुभ घड़ी की उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया: इलेक्ट्रॉनिक्स से भी बंध रही शुभ घड़ी की उम्मीदें
विज्ञापन
बिजली की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक।
लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के गहने ही नहीं बिकते, इसमें इलेक्ट्राॅनिक्स की वस्तुएं भी शामिल हैं। नाका, बांसमंडी, आलमबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, हुसैनगंज, कैंट रोड, आशियाना, निशातगंज, भूतनाथ मार्केट, गोमतीनगर और चिनहट में इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानें हैं। यहां वर्तमान में 30 फीसदी तक व्यापार में उछाल दिख रहा है।
कारोबारियों का कहना कि अब ग्राहक भी शुभ घड़ी अक्षय तृतीया आदि का इंतजार करता है। ग्राहकों का मानना कि अक्षय तृतीया पर खरीदे गए इलेक्ट्राॅनिक्स वस्तुओं का लाइफ ज्यादा रहती है। कारोबारियों के मुताबिक, पिछले दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार से कॉमर्शियल कूलर, एसी, एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन की मांग काफी बढ़ी है।
नाका बाजार के इलेक्ट्राॅनिक्स कारोबारी तजिन्दर सिंह ने बताया कि यूं तो गर्मी बढ़ने पर हैसियत के आधार पर ग्राहक पंखे, कूलर, एसी आदि खरीदते हैं। मगर, पिछले तीन वर्षों से अक्षय तृतीया पर इलेक्ट्राॅनिक्स वस्तुओं का व्यापार 30 फीसदी तक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
कूलर, एसी, एलईडी एवं फ्रिज आदि की बिक्री आम दिनों के मुकाबले बढ़ जाती है। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के चलते इलेक्ट्राॅनिक्स बाजारों में खरीदारों की संख्या बढ़ी है।
एसी की डिमांड को ठंडा कर रहा कॉमर्शियल कूलर
बांसमंडी के कारोबारी जसमीत के मुताबिक, प्रचंड गर्मी होते ही एसी के बाद कूलर की बिक्री बढ़ जाती थी। लेकिन पहली बार खरीदार एसी की जगह कॉमर्शियल कूलर मांग रहे हैं। कॉमर्शियल कूलर ने एसी की मांग को ठंडा कर दिया है।
कॉमर्शियल कूलर की खासियत
कारोबारियों ने कॉमर्शियल कूलर की कई खासियतें बताईं। कॉमर्शियल कूलर अच्छे तरीके से पूरे-पूरे घर को ठंडा करता है। इसका कारण एग्जॉस फैन लगा होना है। एसी के मुकाबले कीमत भी कम है। बिजली बिल भी ज्यादा नहीं आएगा। ब्रांडेड एसी की शुरुआत 25 से 30 हजार रुपये से होती है, जो 60 हजार तक जाती है। आम कूलर के मुकाबले यह कॉमर्शियल कूलर थोड़े बड़े होते हैं, 10 से 15 हजार रुपये में मिल रहे हैं।
ब्रांडेड को टक्कर दे रहे अनब्रांडेड आइटम
अक्षय तृतीया के चलते बाजारों में ब्रांडेड और अनब्रांडेड इलेक्ट्राॅनिक्स आइटम खूब बिक रहे हैं। अनब्रांडेड आइटम कूलर, एलईडी आदि ब्रांडेड को टक्कर भी दे रहे हैं। कारोबारियों ने बताया कि ब्रांडेंड एलईडी 13 से 15 हजार रुपये में बिक रही है। अनब्रांडेड एलईडी 7000 से 8000 रुपये में खरीद सकते हैं।