फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav writes a letter to Modi for coal

मदद की आस में अखिलेश ने मोदी को लिखा पत्र

Thu, 21 Aug 2014 01:05 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Aug 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav writes a letter to Modi for coal

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कोयला सचिव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व बिजली सचिव को अलग-अलग पत्र भेजकर कोयले की आपूर्ति सामान्य कराने व एनटीपीसी के बिजलीघरों का उत्पादन सुधारने के लिए उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


कोयला सचिव को भेजे पत्र में मुख्य सचिव आलोक रंजन  ने कहा है कि बिजलीघरों में जरूरत भर कोयला नहीं पहुंच रहा है, जो थोड़ा-बहुत पहुंच रहा है वह काफी गीला और कीचड़ से सना है जिससे इकाइयों को चलाने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन


कोयला सचिव से बिजलीघरों को पर्याप्त और सही कोयले की आपूर्ति कराने का अनुरोध किया है।

यह किये गए आग्रह

Akhilesh Yadav writes a letter to Modi for coal

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को भेजे गए पत्र में बिजलीघरों में समय से कोयले की रैक पहुंचाने का पुख्ता इंतजाम करने का अनुरोध किया है जबकि बिजली सचिव से एनटीपीसी की इकाइयों को पूरी क्षमता से चलवाकर यूपी को उसके कोटे की पूरी बिजली उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

प्राइम नंबर
प्रदेश में बिजली की मांग--13000 मेगावाट से अधिक
बिजली की कुल उपलब्धता--10,500-11,000 मेगावाट

कहां कितनी आपूर्ति
ग्रामीण--4.50 घंटे
तहसील--4.50 घंटे
जिला मुख्यालय--12.05 घंटे

मंडल मुख्यालय--17.06 घंटे
बुंदेलखंड--15.00 घंटे
महानगर--17.48 घंटे

यह कहते हैं प्रबंध निदेशक

Akhilesh Yadav writes a letter to Modi for coal

इस पर पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र का कहना है कि केंद्रीय कोटे की पूरी बिजली न मिलने की वजह से प्रदेश में मांग के मुकाबले बिजली की उपलब्धता कम है।

इससे कुछ आपात कटौती करनी पड़ रही है। एनर्जी एक्सचेंज व अन्य स्रोतों से अतिरिक्त बिजली का इंतजाम करके शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed