{"_id":"588b63874f1c1bde3bcf5e07","slug":"akhilesh-yadav-will-not-contest-up-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फैसला, खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फैसला, खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Jan 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने घोषित किया है कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके पहले उनके सरोजिनी नगर और बुंदेलखंड की विधानसभा सीट से चुनाव में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
अखिलेश ने बताया कि विधान परिषद का उनका कार्यकाल 2018 तक है। इसलिए वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह बुंदेलखंड से चुनाव लड़ना चाहते थे।
विज्ञापन
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सपा से गठबंधन किया है। जिसके तहत सपा 298 तो कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा ने अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, अभी भी सीटों पर खींचतान मची हुई है।
विज्ञापन