{"_id":"63c0f1414660dd141c230e74","slug":"akhilesh-yadav-will-join-rally-of-kcr-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: केसीआर के साथ जाने को तैयार अखिलेश यादव, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: केसीआर के साथ जाने को तैयार अखिलेश यादव, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर असमंजस
Fri, 13 Jan 2023 11:20 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:20 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हैदराबाद में होने वाली तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की रैली में शामिल होंगे। उनके भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर अभी असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के साथ जाने को तैयार हैं। वह हैदराबाद में 18 जनवरी को केसीआर के नेतृत्व में होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर असमंजस जताते हुए कहा कि पार्टी नेताओं से विचार विमर्श के बाद फैसला लेंगे। वह पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देकर कहा कि हम सब संकल्प लेते हैं कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर देश व प्रदेश से नफरत की राजनीति खत्म करेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि 2024 में जनता परिवर्तन करेगी। इंवेस्टर्स समिट के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। कहा कि कोई बताएगा कि पहली समिट से कितनों को रोजगार मिला है। समिट के नाम पर सिर्फ झूठ बोला जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निवेश लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही योगी सरकार, करीब 10 लाख करोड़ रुपए के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा- 2047 में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे हम
उन्होंने कहा कि काशी में लोग सीखने आते हैं। वह वैराग्य का स्थान है। सरकार वहां की सुंदरता खत्म कर रही है। नाव पर्यटन को तबाह किया जा रहा है। सपा सरकार की योजना थी कि नदियों की सफाई के लिए पहले नाले बंद किए जाएंगे। गोमती में काफी काम हुआ, लेकिन सरकार बदलने के बाद फिर से वह बदहाल हो गई है। इसी तरह जेपीएनआईसी को भी जांच के नाम पर लटकाया जा रहा है। अखिलेश ने मांग की कि सरकार जोशीमठ के पीड़ितों को मुआवजा देकर उनके पुनर्वास का इंतजाम करे।
पूर्व सपा सांसद कवि उदय प्रताप सिंह ने कहा कि गांधी के सपनों को लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी। गांधी हमारे आदर्श हैं। विवेकानंद और लोहिया सभी चाहते थे कि हमें सिर्फ आजादी नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन भी चाहिए। इस मौके पर पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के संघर्षों पर आधारित कलेंडर का विमोचन भी किया गया।