फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav want to listen beyonce song between budget

बजट के बीच सीएम अखिलेश को क्यों याद आया विदेशी गाना?

Tue, 01 Mar 2016 10:29 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav want to listen beyonce song between budget

‘केंद्रीय बजट...वे वही पुराना गाना बजा रहे हैं। इससे अच्छा तो मैं ‘हिम फॉर द वीकेंड’ सुनूंगा।’ केंद्रीय बजट 2016 पर सीएम अखिलेश यादव ने इन शब्दों में अपनी प्रक्रिया ट्वीट करके दी है।

विज्ञापन


कॉलेज के समय से रॉक म्यूजिक पसंद करने वाले अखिलेश यादव ने जिस गीत ‘हिम फॉर द वीकेंड’ का जिक्र किया, वह अंग्रेजी रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ का सातवें एल्बम ‘हैड फुल ऑफ ड्रीम्स’ का दूसरा और लेटेस्ट ट्रैक है।
विज्ञापन


अमेरिकी अश्वेत गायिका बेयॉन्से ने इसे गाया है। इस गीत पर बने वीडियो में भारत का घिसा-पिटा रूप दिखा गया है।

मुंबई में शूट हुए ‘हिम फॉर द वीकेंड’ में भारतीय परिधानों, जीवन शैली, होली के त्यौहार, भरतनाट्यम के गलत डांस स्टेप तक को बेहद घिसे-पिटे अंदाज में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के बीच अखिलेश ने ये किया ट्विट

akhilesh yadav want to listen beyonce song between budget

लोग सार्वजनिक टैंक में डुबकी लगा रहे हैं, होली खेल रहे हैं, मेहंदी रचाए हैं, खुद बेयॉन्से भारी साड़ी जैसा कोई परिधान पहने नाच रही हैं।

भारतीय इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। इसमें सोनम कपूर को भी लिया गया था, जो तीन मिनट के इस वीडियो में 3 सेकंड के लिए आती हैं।

सीएम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर बजट के इसी तरह स्टीरियो टाइप का शिकार होने का संकेत किया और कहा कि वे इसके बजाय ‘हिम फॉर द वीकेंड’ सुनना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed