{"_id":"5cfb8206bdec22072e6f98f6","slug":"akhilesh-yadav-visits-barabanki-and-meet-to-people-victim-of-poisonous-wine-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर रेप कांड पर बोले अखिलेश, बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार कानून-व्यवस्था पर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर रेप कांड पर बोले अखिलेश, बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार कानून-व्यवस्था पर फेल
Sat, 08 Jun 2019 03:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Jun 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही से शराबकांड में 26 लोगों की मौत हो गई और मृतक के परिजनों को सिर्फ दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिया गया। पीड़ित महिलाएं और उनके बच्चों के भविष्य का क्या होगा...? सरकार को कम से कम 20-20 लाख रुपये मुआवजा पीड़ित परिवारों को देना चाहिए और पीड़ित परिजनों को पेंशन दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने हमीरपुर में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या की घटना पर कहा कि अभी अलीगढ़ में एक बच्ची की हत्या कर दी गई अब हमीरपुर में भी ऐसी ही घटना हुई। क्या नया भारत ऐसा ही होगा जहां बच्चियों की हत्या हो और उनसे दुष्कर्म हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। बस बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, अखिलेश यादव शनिवार को बाराबंकी के रानीगंज में शराबकांड में मृतकों व इलाज करा रहे पीड़ितों के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सरकार पर मृतकों की संख्या छिपाने का आरोप लगाया। कहा कि शराबकांड में मारे गए लोगों की मौत की जिम्मेदार यूपी सरकार है। जो मुआवजा देने की बात सरकार ने कही थी वह अभी तक अकाउंट में नहीं पहुंचा है।
इसके अलावा, अखिलेश यादव ने प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के साथ महादेवा में लोधेस्वर महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना की और गंगा जल व पुष्प चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी अनिल शास्त्री ने मंत्रोचारण के बीच पूजन करावाया। इस मौके पर अरविन्द सिंह गोप, विधान परिषद सदस्य राजेश यादव जिला अध्यक्ष अयाज़ अहमद व एसडीएम सीपी पाठक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।