फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav tweets death of jain saint Sugyey Sagar.

Akhilesh Yadav: सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाए जाने पर अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात

Wed, 04 Jan 2023 12:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Jan 2023 12:11 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा के कार्यकलापों से भारत की धर्म निरपेक्ष छवि को ठेस पहुंची है। जैन तीर्थों की शुचिता की रक्षा करना हम सबका दायित्व है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav tweets death of jain saint Sugyey Sagar.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर  जैन मुनि सुज्ञेयसागर के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने इसे लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि जैन तीर्थों की शुचिता की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। भाजपा सरकार की हृदयहीनता से समस्त विश्व में भारत की पंथ निरपेक्ष छवि खंडित हुई है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि शाश्वत जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाए जाने के विरोध में जैन मुनि सुज्ञेयसागर जी ने प्राण त्याग दिए। भावपूर्ण श्रद्धांजलि! जैन तीर्थों की शुचिता की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। भाजपा सरकार की हृदयहीनता से समस्त विश्व में भारत की पंथ निरपेक्ष छवि खंडित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उप चुनाव के परिणाम के बाद निकाय चुनाव टाल रही भाजपा
इसके पहले दिए गए बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत से भाजपा डर गई है। इसलिए भाजपा निकाय चुनाव को जान बूझकर टाल रही है। इसीलिए भाजपा सरकार ने पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विपरीत निकाय चुनाव का आरक्षण किया। इसके बाद फिर उच्च न्यायालय में भी गलत शपथ पत्र दिया।

उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने केवल महंगाई और बेरोजगारी ही दी है। भाजपा सरकार में सभी व्यवस्थाएं बदहाल हैं। नालियां, गंदगी, जाम पूरे प्रदेश में ये समस्याएं लोगों के सामने बनी हुई हैं। इनसे सरकार लोगों को निजात नहीं दिला पा रही है। इसी के कारण निकाय चुनाव को टालने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed