Lucknow: बलरामपुर अस्पताल के सामने धंसी सड़क, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ये गड्ढामुक्त दावे का सच
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलरामपुर अस्पताल के सामने सड़क धंसने की तस्वीर ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि ये है सरकार के गड्ढामुक्त सड़कों के दावे का सच।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के सामने धंसी एक सड़क की तस्वीर ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने सरकार ने इसकी तत्काल मरम्मत कर भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बसें और एंबुलेंस भी आती-जाती हैं इसलिए इसकी तुरंत मरम्मत करवाकर भ्रष्टाचारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये है भाजपा के गड्ढे मुक्त उप्र के दावे का जमींदोज सच। बलरामपुर हॉस्पिटल के पास सड़क धसने से गंभीर दुर्घटनाएँ हो सकती हैं क्योंकि आम जनता के अलावा यहाँ से बसें और एंबुलेंस भी आती-जाती हैं, इसकी तुरंत पक्की मरम्मत करवा कर भ्रष्टाचारियों पर तत्काल कार्रवाई हो।
ये है भाजपा के गड्ढे मुक्त उप्र के दावे का ज़मींदोज़ सच।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 4, 2023
बलरामपुर हॉस्पिटल के पास सड़क धसने से गंभीर दुर्घटनाएँ हो सकती हैं क्योंकि आम जनता के अलावा यहाँ से बसें और एंबुलेंस भी आती-जाती हैं, इसकी तुरंत पक्की मरम्मत करवा कर भ्रष्टाचारियों पर तत्काल कार्रवाई हो। pic.twitter.com/DKEBDBmlWW
प्रदेश में मानसून का दौर जारी है। इस दौरान सड़कों के धंसने और जलभराव जैसी मुश्किल का सामना पूरा प्रदेश कर रहा है।