अखिलेश ने पूछा सीएम योगी से सवाल-इनका एनकाउंटर कब?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनकाउंटर के जरिए कानून व्यवस्था को सुधारने की वकालत कर रही बीजेपी सरकार पर अखिलेश यादव ने एक खबर के जरिए सवाल उठाया है। सोमवार को अपने ट्वीटर हैंडल से औरैया की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा 'चाहे चंडीगढ़ हो या औरेया, देश-प्रदेश में हर जगह सत्ताधारी नारी सम्मान से ऐसे ही छेड़छाड़ कर रहे हैं और जो उनके ख़िलाफ़ जाते हैं, अब तो उन ग़रीब-कमज़ोर, दलित, दमित लोगों की हत्या भी हो रही है। यूपी की पुलिस इनका एनकाउंटर कब करेगी या फिर सत्तापक्ष के लोगों को अभयदान मिला हुआ है।
चाहे चंडीगढ़ हो या औरेया, देश-प्रदेश में हर जगह सत्ताधारी नारी सम्मान से ऐसे ही छेड़छाड़ कर रहे हैं और जो उनके ख़िलाफ़ जाते हैं, अब तो उन ग़रीब-कमज़ोर, दलित, दमित लोगों की हत्या भी हो रही है. यूपी की पुलिस इनका एन्काउंटर कब करेगी या फिर सत्तापक्ष के लोगों को अभयदान मिला हुआ है. pic.twitter.com/Q7KJvArxFi
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 26, 2018विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में एक के बाद एक हुए एनकाउंटर पर सदन में विपक्ष कई बार सवाल उठा चुका है। उसका कहना है कि सरकार फर्जी एनकाउंटर करा रही है, जबकि सरकार विपक्ष के इस आरोप को लगातार नकारती आ रही है। ताजा घटनाक्रम में रविवार को पांच जिलों में हुई नौ मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया और दस को गिरफ्तार किया था।