फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav to start cycle yatra.

50 किमी की साइकिल यात्रा करेंगे अखिलेश यादव, 'खजांची परिवार' दिखाएगा हरी झंडी

Fri, 10 Aug 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Aug 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav to start cycle yatra.
अखिलेश यादव (file foto) - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही कन्नौज की ठठियामंडी से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी तक साइकिल यात्रा करेंगे। 50 किलोमीटर की इस यात्रा को खजांची परिवार हरी झंडी दिखाएगा। पार्टी जल्द ही यात्रा की तारीख घोषित करेगी।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हर महीने साइकिल यात्रा की घोषणा के तहत पहली यात्रा ठठियामंडी से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की हवाईपट्टी तक होगी।
विज्ञापन


नोटबंदी के दिनों में बैंक की लाइन में लगी महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था, तब अखिलेश यादव ने उसका नाम खजांची रखा था। यही खजांची अपने परिवार के साथ यात्रा के दौरान एक्सप्रेस-वे पर मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव गरीबों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों और अधिवक्ताओं की समस्याएं जानेंगे। यह यात्रा जन जागरण की नई भूमिका में होगी।

'भाजपा का जनसंपर्क अभियान सिर्फ विशिष्ट लोगों तक सीमित'

उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में अखिलेश यादव ने साइकिल यात्राओं से प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन की हवा बहाकर सत्ता परिवर्तन किया था। चौधरी ने कहा कि भाजपा का संपर्क फॉर समर्थन अभियान केवल विशिष्ट लोगों तक सीमित है। यह जनता की आंख में धूल झोंकने का काम है। प्रधानमंत्री ने गंगा मां का बहुत नाम जपा पर, आज तक वाराणसी में गंगा निर्मल नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed