{"_id":"583c7b284f1c1b0c1ede5aed","slug":"akhilesh-yadav-to-come-with-mamta-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता के साथ एक मंच पर मौजूद रहेंगे सीएम अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता के साथ एक मंच पर मौजूद रहेंगे सीएम अखिलेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी व अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम अखिलेश यादव के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ आने से नए राजनीतिक संकेत मिल रहे हैं। लखनऊ पहुंचने पर अखिलेश ने खुद ही एयरपोर्ट पर जाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
दरअसल अखिलेश, ममता के साथ मिलकर नोटबंदी के कारण बने माहौल को भुना लेना चाहते हैं। देश की राजनीति में ममता की छवि एक जुझारू नेता की रही हैं। वामपंथियों के स्टाइल में उन्होंने लाल दुर्ग को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
पैरों में चप्पल, सस्ती साड़ी व आम आदमी के लिए संघर्ष करके उन्होंने ये छवि गढ़ी है। वहीं, सीएम अखिलेश की छवि भी एक साफ सुथरे व विकासवादी नेता की है। उन्होंने अपराधिक छवि के लोगों से भी दूरी बनाकर अपनी टीम में युवाओं को शामिल किया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अखिलेश 1090 पर होने वाली ममता की रैली में शामिल होंगे। इसके लिए उनकी युवा टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद अखिलेश ने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं और उनके साथ संसद में रह चुके है। स्वागत से उत्साहित ममता ने कहा कि अच्छा होगा अगर अखिलेश उनकी रैली में शामिल हों, जिस पर अखिलेश ने सकारात्मक जवाब दिया।