अखिलेश बोले, सूझबूझ वाला नेता न चुनने पर लगानी पड़ेगी लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सूझबूझ वाले नेता न चुनने पर लाइन में लगना पड़ता है। वे नोटबंदी के फैसले से हो रही दिक्कतों पर बोल रहे थे।
उन्होंने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां भी बताईं। अखिलेश सोमवार को आईटी कॉलेज में क्रिसमस कैंडल लाइट समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उनसे पहले काउंसिल ऑफ बिशप के अध्यक्ष फिलिप मसीह ने कहा था, मैं अखिलेश यादव को पीएम के पद पर देखना चाहता हूं, क्योंकि वे इस पद के योग्य हैं। कार्यक्रम में सीएम अखिलेश यादव को दुबारा सीएम बनने के अलावा उनके प्रधानमंत्री बनने के लिए भी दुआ की गई।
50 दिन और लगेगी बैंकों के बाहर लाइन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सूझबूझ वाला ऊपर पहुंचे, यह अच्छी बात है, वरना बैंकों में लाइन में लगना पड़ता है। जिन सही लोगों ने हिसाब-किताब ठीक नहीं रखा, उन्हें भी दिक्कत हो रही है। मोदी सरकार ने ऐसी उलझन दे दी है, जिसे हर व्यक्ति लंबे समय तक याद रखेगा।
कह रहे हैं कि 50 दिन बाद लाइन खत्म हो जाएगी, मगर मैं कहता हूं कि उसके बाद भी कम से कम 50 दिन और बैंकों के बाहर लाइनें लगी दिखेंगी। अखिलेश ने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि फैसला आपको लेना है कि सत्ता कौन संभालेगा।
वे अब कैशलेस इकोनॉमी की बात कर रहे हैं, लेकिन लैपटॉप बांटकर और स्मार्टफोन देने की घोषणा कर हमने साबित कर दिया है कि डिजिटल डिवाइड खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद रहीं।