फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav targeted the BJP, the government in preparation for increasing inflation in the festive season

अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना, त्यौहारी सीजन में और महंगाई बढ़ाने की तैयारी में सरकार

Fri, 24 Sep 2021 08:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Sep 2021 08:19 PM IST
सार

भाजपा सरकार रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता से एतिहासिक कर वसूली कर रही है। अब प्रदेश का बच्चा-बच्चा उसकी सच्चाई जान गया है और वर्ष 2022 के चुनाव में जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted the BJP, the government in preparation for increasing inflation in the festive season
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जनता को ज्यादा से ज्यादा तकलीफें देने पर आमादा है। अभी जितनी महंगाई है उससे ही लोगों की कमर टूट गई है अब उस पर और चोट देने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि त्यौहारी सीजन में पेट्रोल-डीजल के साथ साथ रसोई गैस के दाम और ज्यादा बढ़ाए जा सकते हैं। सरकार को लग रहा है कि उपभोक्ता एक हजार रुपये का सिलिंडर भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अखिलेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरे देश में आक्रोश है। भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में महंगाई और भ्रष्टाचार कम करने की घोषणा बड़े जोरशोर से की थी लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने हर दिन लोगों को मंहगाई की आग में झोंका है। महंगाई ने आम जनता, किसान सभी को पस्त कर दिया है। फसल का दोगुना दाम मिलने की बात तो हवा हवाई हो गई, किसान को फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है। गरीब परिवार उज्जवला के मंहगे सिलिंडर भरवाने में असमर्थ हैं। अब इसके दाम और बढ़ाने की तैयारी है। भाजपा सरकार रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता से एतिहासिक कर वसूली कर रही है। अब प्रदेश का बच्चा-बच्चा उसकी सच्चाई जान गया है और वर्ष 2022 के चुनाव में जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed