फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav target bjp by posting tweet on solders death

देश को बुलेट ट्रेन नहीं, जवानों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट की जरूरत : अखिलेश

Mon, 18 Feb 2019 09:12 PM IST
ishwar  ashish ishwar ashish
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav target bjp by posting tweet on solders death
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमलों के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाने को देश की जनता और सभी दल एकजुट होकर सरकार के साथ हैं। अब सरकार बताए कि क्या कर रही है? उन्होंने कहा कि देश के लिए बुलेट ट्रेन से ज्यादा सुरक्षा बलों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट जरूरी है। वे पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। कहा, पुलवामा हमले में इंटेलिजेंस की चूक सामने आ रही है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? केंद्र सरकार इतने दिन बाद भी इंटेलिजेंस को सक्षम क्यों नहीं बना पाई ? देश में लोकसभा का चुनाव भी होना है और सीमाओं की सुरक्षा भी होनी है। देश की सुरक्षा सबसे जरूरी है। सरकार बताए कि वह क्या कर रही है ? पूरा देश फौज के साथ है। सीमा पर अब भी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद हर पार्टी ने अपने राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं तो सत्ताधारी पार्टी को भी अपने आयोजन और राजनीति के करने के बजाय सीमाओं के बारे में सोचना चाहिए। कहा- शहीद परिवारों की मदद पर प्रदेश सरकार को अन्य राज्यों से सीखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा शहीदों के प्रति गंभीर नही

अखिलेश ने बलवंत सिंह रामूवालिया के नेतृत्व में आए सिख प्रतिनिधिमंडल तथा अमृत राजपाल के नेतृत्व में सिंधी समाज के प्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने मिलने आए प्रतिनिधियों से कहा कि भाजपा से सावधान रहना है। वे शहीदों के प्रति गंभीर नहीं हैं और न उनमें कोई संवेदना है। उन्होंने कहा कि त्याग, बलिदान और जोखिम उठाने का साहस सिखों का रहा है। खेत से सीमा तक सिख जवान पसीना बहाते हैं। दुनिया में सिख समाज के कारण भारत का सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि एक दूसरे पर भरोसा करें। आगामी लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। आतंकवाद और भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। हम किसान समाज से हैं। किसानों के लिए बड़ी-बड़ी मंडियों का निर्माण सपा शासन में ही हुआ। सरकार को किसानों को उनके उत्पादन का डेढ़ गुना मूल्य मिलना चाहिए। इससे पूर्व अखिलेश ने लोहिया सभागार में शहीद जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed