फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav suspends chief secretary of state

जानिए, कौन है यूपी का नया प्रमुख सचिव गृह

Wed, 04 Jun 2014 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Jun 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav suspends chief secretary of state

अनिल कुमार गुप्ता को हटाने के बाद अखिलेश सरकार ने गृह विभाग देखने के लिए नया अधिकारी नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


दीपक सिंघल इससे पहले सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव रहे हैं। माना जाता है कि सिंघल शिवपाल यादव के काफी करीबी हैं और वह यादव परिवार की उम्मीदों को बेहतर समझकर काम कर पाएंगे।

गौरतलब है कि सीएम अखिलेश यादव ने पहले जावेद उस्मानी को मुख्य सचिव के पद से हटाकर आलोक रंजन को प्रदेश का सबसे बड़ा अधिकारी बनाया। अब, अनिल कुमार गुप्ता को हटाकर सिंघल को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा, सरकार ने बजट सत्र के ठीक पहले प्रमुख सचिव वित्त आनंद मिश्र को भी हटा दिया है। इन्हें प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

प्रमुख सचिव गृह पर प्रदेश सरकार की गाज

akhilesh yadav suspends chief secretary of state

बदायूं रेप और मर्डर केस में देश भर में आलोचना का सामना कर रही प्रदेश सरकार ने आज बड़ा फैसला करते हुए प्रमुख सचिव गृह को हटा दिया है।


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने यह फैसला बदायूं में हुए रेप और मर्डर केस में हो रही प्रदेश सरकार की किरकिरी और शासन व्यवस्‍था में ढील के कारण उठाया।

गौरतलब है कि सूबे की सरकार पर मामले में कार्रवाई करने का दबाव बढ़ता जा रहा है, दबाव बढ़ता देख मुख्यमंत्री अखिलेश ने सीबीआई जांच के लिए भी हामी भर दी है।

मुख्‍य सचिव भी हटाये गए

akhilesh yadav suspends chief secretary of state

इसके पहले प्रदेश सरकार ने बदायूं रेप कांड और बिजली संकट पर बुरी तरह घिरी अखिलेश सरकार ने शनिवार को अचानक मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को हटा दिया।

उनके स्‍थान पर आलोक रंजन को सूबे का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। रंजन अभी तक कृषि उत्पादन तथा अवस्‍थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्‍त के पद पर तैनात थे।

1978 बैच के आईएएस अफसर रंजन ने शाम को पदभार भी संभाल लिया। वहीं, उस्मानी को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

माना जा रहा है कि उस्मानी को गवर्नेंस के मोर्चे पर विफलता और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने की वजह से हटाया गया।

विज्ञापन

बदायूं केस पर जमकर हो रही है सियासत

akhilesh yadav suspends chief secretary of state

उल्लेखनीय हे कि पिछले कुछ समय से बदायूं मामले में जमकर सियासत हो रही है, कल रविवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की थी।

वहीं भाजपा की महिला मोर्चा ने मामले पर विरोध जताने के लिए एनेक्सी का घेराव किया था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी बदायूं जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं, राहुल ने प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजा देने की फैसले की भी आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed