फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav statement on robbery in kakori.

लखनऊ में हो रही घटनाएं चंबल के बीहड़ों जैसी: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Tue, 23 Jan 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Jan 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement on robbery in kakori.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर सोमवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वे डकैतियों का नया भारत बनाना चाहते हैं। चंबल के बीहड़ों जैसी जघन्य घटनाएं अब राजधानी में हो रही हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र पार्क में वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि लगातार संगीन घटनाएं हो रही हैं, प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। जो काकोरी शहीदों के नाम से जाना जाता था, वह अब डकैती के चलते सुर्खियों में है। इस सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि सपा सरकार में हर घटना को गुंडाराज बताने वाले अब अपनी सरकार में लूट, डकैती, हत्या की ताबड़तोड़ वारदात पर क्या कहेंगे?
विज्ञापन


अखिलेश कन्नौज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
अखिलेश यादव ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने का साफ संकेत दिया। उन्होंने कहा, जनेश्वर मिश्र ने डॉ. लोहिया के आंदोलन को आगे बढ़ाया था। उन्हें लोग छोटे लोहिया के नाम से जानते थे। कन्नौज डॉ. लोहिया की सीट रही है। मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से चुनाव लड़ने का मौका मिले। नेताजी मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि 2019 में गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव के वक्त ही देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम पर दबाव बनाने के लिए जांच

akhilesh yadav statement on robbery in kakori.

सरकार दबाव बना रही है कि कोई मुंह न खोल सके। आजम खां को परेशान करने के लिए एसआईटी जांच कराई जा रही है। यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। पहले कहा कि एक्सप्रेस-वे में घोटाला है, गोमती रिवर फ्रंट में घोटाला है। सरकार हर चीज की जांच करा रही है।

चाचा को दी जन्मदिन की बधाई
अखिलेश ने कहा, आज चाचा (शिवपाल) का जन्मदिन है। मीडिया के माध्यम से उनको बधाई देना चाहता हूं। शनि मंदिर में उनके पूजा करने पर कहा कि ये उनकी धार्मिक आस्था है।
 
बस चले तो पैदल चलने पर भी टैक्स लगा दें
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सबसे महंगा टोल टैक्स लगाया गया है। बाइक वालों को भी टोल देना है। सुना है कि जनेश्वर मिश्र पार्क में भी 10 रुपये का टिकट लगाने जा रहे हैं। इनका बस चले तो पैदल चलने पर भी टैक्स लगा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed