फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav statement on officers

नौकरशाही के सामने अखिलेश ने किए 'हैंड्स अप'

Wed, 23 Oct 2013 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 23 Oct 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement on officers

सपा मुखिया की नौकरशाही के साथ सख्ती से पेश आने ही हिदायत के अगले दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले में सरकार की मजबूरी जता दी।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, यहां बहुत सारे नौजवान हैं, जिन्होंने पिछले सरकार में लड़ाई लड़ी। उन्हें तकलीफ भी होती है कि कई जगह वहीं अधिकारी है, जिनके खिलाफ लड़ना पड़ा था। कही न कहीं मजबूरी है।
विज्ञापन


सरकार को काम भी उन्हीं अफसरों से लेना पड़ता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हमने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के हल के लिए रास्ता निकाल लिया है।

पढ़ें-..तो सपा के मंत्रियों की कुर्सी छीन लेंगे मुलायम
विज्ञापन
विज्ञापन


वे पहले जिला स्तर पर अपनी बात कहें। न सुनी जाए तो पार्टी को लिखकर दें। फिर भी सुनवाई न हो तो राजधानी में पार्टी मुख्यालय में एसआरएस यादव को नोट करा दें। उनका काम हो जाएगा। समस्याएं हमारे पास तक भी आ जाएंगी। हालांकि उन्होंने अफसरों को नसीहत भी दी।

लखनऊ में आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम न खुलने पर कहा कि कई अफसर टैक्नोलॉजी से वाकिफ ही नहीं है। वे टेंडरों के चक्कर में पड़े रहते हैं। फिर भी लखनऊ में सीसीटीवी कैमरों युक्त आधुनिक कंट्रोल रूम खोला जाएगा।


टैक्नोलाजी में मोदी से पीछे नही सपा
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के पास जितने नौजवान है, उतने किसी दूसरे दल के पास नहीं हैं।

मोदी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ दल टैक्लॉजी, वैबसाइट, सोशल मीडिया कासहारा ले रहे हैं। समाजवादी पार्टी न टैक्नोलॉजी में पीछे है, न सोशल मीडिया, प्रचार और उपलब्धियों में।

सपा की जीत के लिए करेंगे काम: बच्चन
साइकिल यात्री दल के टोलीनायक रणजीत बच्चन ने कहा कि वे 2014 में भी सपा की जीत के लिए काम करेगें। उन्होंने यात्रा के अनुभव बताए।

कहा कि मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कार्यक्रम का का संचालन कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने किया।

इस मौके पर भगवती सिंह, राज किशोर मिश्र, अभिषेक मिश्र, कमाल अख्तर, सुनील यादव, डॉ. राजपाल कश्यप, एसआरएस यादव, नारद राय, शारदा प्रताप शुक्ला, आदि खासतौर पर मौजूद थे।

इससे पहले दिन में 250 साइकिल यात्रियों की टोली का पीजीआई के पास सुनील यादव की अगुवाई में स्वागत किया गया।

हरे रंग के ट्रक से होगी राशन की आपूर्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। जो कार्डधारक अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करा देंगे, उनके मोबाइल पर एसएमएस से जानकारी मिल जाएगी कि कब राशन पहुंचेगा।

राशन सामग्री की आपूर्ति हरे रंग के ट्रकों से होगी। यदि कोई खाद्य सामग्री ब्लैक करने की कोशिश करेगा तो तत्काल जानकारी मिल जाएगी।

लखनऊ की खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed