{"_id":"5e08393d8ebc3e87ad58ab09","slug":"akhilesh-yadav-statement-on-meerut-sp-city-akhilesh-narayan-singh-viral-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश सबको जान से प्यारा, कोई किसी को निकलने को नहीं कह सकता: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश सबको जान से प्यारा, कोई किसी को निकलने को नहीं कह सकता: अखिलेश
Sun, 29 Dec 2019 10:57 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश सबका है, सभी को जान से प्यारा है। न कोई किसी को निकाल सकता है और न कोई किसी को देश से बाहर जाने के लिए कह सकता है। ये ताकत हमें संविधान ने दी है। इसे छीनने की कोशिश ना करे कोई।
अखिलेश यादव से शनिवार को लखनऊ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महामंत्री जितेन्द्र सिंह जीतू के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के दल ने मुलाकात की।
अखिलेश यादव ने कहा कि भारत के संविधान में जनता के जिन अधिकारियों की गारंटी दी गई है, उनका अनुपालन करना सभी का कर्तव्य है। भाजपा सरकार ने संविधान की जो शपथ ली थी, उसकी लगातार अवहेलना कर रही है।
देश में नफरत और समाज को बांटने की साजिशें हो रही है। देश के साथ धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को बचाने की चुनौती है। समाजवादी पार्टी अधिवक्ताओं की इसमें प्रमुख भूमिका होने की बात मानती है। समाजवादी सरकार में अधिवक्ता कल्याण के कई कदम उठाए गए थे। फिर समाजवादी सरकार बनने पर उनके हितों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

Trending Videos
सपा अध्यक्ष ने मेरठ केएसपी सिटी की भाषा की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस द्वारा भाजपा और संघ की भाषा बोला जाना शर्मनाक है। देश सबका है। इसे निकालने के लिए कोई किसी को नहीं कह सकता। ये ताकत हमें संविधान ने दी है।
इसे छीनने की कई कोशिश न करे। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे न्याय के लिए समाजवादी पार्टी के साथ रहेगे। वे इस तथ्य से अवगत है कि समाजवादी सरकार में ही उन्हे पर्याप्त सुविधाएं हासिल हुई थी।
अधिवक्ताओं के दल में सेंट्रल बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री नीरज कुमार यादव, लखनऊ बार एसोसिएशन के एजाज अहमद, मो. आजम खान, फखरूल हसन चांद, अनुराग यादव, शकील अहमद, ताज खान, सुधीर कुमार और विकास यादव शामिल थे।