{"_id":"743f6c553ed1ad9ea3e549dea840d293","slug":"akhilesh-yadav-statement-on-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का पलटवार, बसपा देखे अपना रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का पलटवार, बसपा देखे अपना रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजन की कमी के विपक्ष के आरोप को गलत बताते हुए यूपी को बहुत जल्द विकसित राज्यों की कतार में खड़ा कर देने का दावा किया है।
विज्ञापन
अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बहुत ही दृढ़ता के साथ विपक्ष के सभी आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया।
चर्चा के दौरान सरकार पर आरोपों की झड़ी लगने से मुख्यमंत्री के तेवर बेहद कड़े दिखाई दिए।
गुजरात का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि यूपी बहुत जल्द उन प्रदेशों के बराबर खड़ा दिखाई देगा जिनकी चर्चा आप यहां करते रहते हैं।
वैसे कई मामलों में आज भी हम उन राज्यों से आगे हैं। योजना आयोग के रिकॉर्ड में यह दर्ज भी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विकास की रूपरेखा पर काम करते हुए सभी क्षेत्रों में एक साथ काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए जहां हमने बिजली और परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के विकास की ओर भी हम पर्याप्त ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश में बाहरी निवेश लाने का प्रयत्न भी कर रहे हैं। हमें मालूम है कि कानून व्यवस्था के स्तर पर और काम करना होगा।
जब तक यूपी की छवि अच्छी नहीं होगी, निवेशक नहीं आएंगे। इसलिए हम इस दिशा में भी तेजी से और लगातार काम कर रहे हैं।
बहुत जल्द कानपुर में अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना का काम पूरा हो जाएगा। सीसीटीवी और जीपीएस सिस्टम से लैस यह कंट्रोल रू म सुरक्षा की दिशा में अहम साबित होगा।
अखिलेश ने इस बात तो स्वीकार करने से इन्कार कर दिया कि उनके कार्यकाल में पहले से अधिक दंगे हुए।
उनका कहना था कि गृह मंत्रालय के मानक के हिसाब से मामले दंगे के रूप में दर्ज हो जाते हैं और इसलिए यह आंकड़ा बड़ा दिखाई देता है। उस हिसाब से बसपा के शासनकाल में इससे भी ज्यादा दंगे हुए और उनमें ज्यादा मौतें भी हुईं।
नेता प्रतिपक्ष ने इस पर ऐतराज जताया तो थोड़ी देर के लिए सदन में हंगामे जैसा माहौल पैदा हो गया। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष को चुनौती दी कि 2007, 08 और 09 के आंकडे़ देख लें और वे चाहें तो इस मसले पर सदन में शुक्रवार को फिर से चर्चा कर लेंगे।