फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav spoke on bungalow matter

बंगला विवाद: प्रेस कांफ्रेंस में टोटी लेकर पहुंचे अखिलेश, बीजेपी बोली-चोर की दाढ़ी में तिनका

Thu, 14 Jun 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Jun 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav spoke on bungalow matter
प्रेस कांफ्रेंस में टोटी दिखाते अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सरकारी बंगले में तोड़फोड़ को लेकर छिड़ी बहस के बाद बुधवार को प्रेस कांन्फ्रेंस की, जहां वह टोटी लेकर पहुंच गए। ये देखकर सभी हैरान रह गए। अखिलेश ने कहा कि जो टोटी गायब मिली है वही लौटाने आए हैं। मैं सारी टोटियां देने को तैयार हूं। ये टोटी बीजेपी को देना चाहता हूं ताकि उनकी नफरत कम हो। अखिलेश ने ये भी कहा कि सीएम आवास में भी बहुत सारे मेरे सामान हैं, वो सब लौटा दें सीएम।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि मैंने उस घर को अपनी पसंद से बनाया है। अगर मुझे कुछ पसंद है, तो वो मैं अपने पैसे से करूंगा, दूसरों के पैसे से नहीं। मीडिया ये पता करे कि आपसे पहले वहां कौन पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया के पहुंचने से पहले सीएम के ओएसडी अभिषेक और आईएएस मृत्युंजय नारायण पहुंचे थे।
विज्ञापन


आरएसए, पीडब्ल्यूडी की टीएम वहां गई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कल को हमारी सरकार बनी तो हो सकता है कि यही अफसर ये दिखा दें कि यहां बंगले में चिलम मिला है। स्टेडियम था तो मेरा था, स्टील स्ट्रक्चर इसीलिए बनाया था कि कल को कहीं जाना पड़े तो मैं हटा सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि लोग प्यार में अंधे होते हैं लेकिन गुस्से और जलन में में कितने अंधे होते हैं, वो अब मैंने देखा है। जिन्हें नफरत होती है वे ही ऐसा करते हैं। जो सामान मेरा था वही मैं लेकर गया। उन्होंने मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कम से कम जो सही था वो तो दिखाते। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे तो सरकार की रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे पता चले कि मैंने सरकारी संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचाया है।

सरकार के इशारे पर तोड़फोड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसा घर मुझे मिला था, जो भी सरकार ने मुहैया कराया था, वो सब यथावत मौजूद है। मेरे घर में पिछले सवा साल में एक हजार बच्चे आए होंगे। उन सबसे पूछो कि कहां है स्वीमिंग पूल। जो स्वीमिंग पूल है ही नहीं, उस पर खबर बना दी गई कि पूल पर मिट्टी डाल दी गई।

'राज्यपाल जी में आ जाती है आरएसएस की आत्मा'

akhilesh yadav spoke on bungalow matter
akhilesh yadav - फोटो : amar ujala
बंगले के मुद्दे पर राज्यपाल के हस्तक्षेप पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बंगले के मुद्दे पर सोये हुए लोग भी जाग गए। कहा कि जांच के बाद जल्द ही राज्यपाल जी को सच्चाई का पता चल जाएगा। वह अच्छे आदमी हैं, उन्हें संविधान के हिसाब से बोलना चाहिए लेकिन उनमें कभी-कभी आरएसएस की आत्मा आ जाती है।

प्रमुख सचिव पर रिश्वत के मामले में कहा कि पुलिस ने सरकार के इशारे पर दबाव में एक दिन में ही ऐसा काम किया कि उसने स्वीकार कर लिया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार को छोटा दिल और मानसिकता वाला बताते हुए कहा कि एक्सप्रेस वे और मेट्रो हमने दिया लेकिन सरकार ने कभी हमारा नाम नहीं लिया। सिर्फ किए गए काम का ही उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये इसलिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि गोरखपुर और फूलपुर की हार ये स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब जो भी मुख्यमंत्री बनेगा वो सबसे पहले लखनऊ में सबसे बड़ा प्लॉट ढूंढेगा। वो तो गनीमत थी कि मैंने पहले ही ले रखा था, अब बहुत शानदार घर बनवाऊंगा।

भाजपा के कैबिनेट मंत्री बोले- ये तो 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' वाला हाल

akhilesh yadav spoke on bungalow matter
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
टोटी लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने पर अखिलेश यादव को भाजपा ने घेर लिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा है कि जिस अंदाज में अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे, उससे साफ है कि वह बौखलाए हुए हैं। ये प्रेस कांफ्रेंस 'चोर की दाढ़ी में तिनका' जैसा थी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। उन्होंने विदेश में रहकर पढ़ाई की लेकिन जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल उन्होंने किया वह शोभनीय नहीं है।

वहीं, कैबिनेट मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि ये तो 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' वाला हाल हो गया है। आज पूर्व सीएम ने ये स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने करोड़ों खर्च कर बंगला बनवाया था। अब इनकम टैक्स वालों को देखना चाहिए कि टैक्स सही से मिल रहा है कि नहीं। आखिरकार अखिलेश ने उस बंगले में इतना पैसा कहां से लगाया। आखिर बंगले की दीवार क्यों तोड़ी गई। उन्होंने सवाल किया कि दीवार के पीछे ऐसा क्या था जो उसे तोड़नी पड़ी।

अखिलेश यादव द्वारा राज्यपाल पर की गई टिप्पणी को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये 'खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसा है। मंत्री ने कहा कि गवर्नर की चिट्ठी सबने पढ़ी है, जिसमें राज्यपाल ने कहा है कि जिस बंगले में अखिलेश रह रहे थे वह सरकारी संपत्ति है। इसलिए इस मामले में उन्होंने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed