फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav spekas against bjp government in vidhansabha

अखिलेश का योगी पर निशाना, बोले- नहीं पता था कि इतनी अच्छी झाड़ू लगा लेते हैं

Fri, 19 May 2017 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 May 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
 akhilesh yadav spekas against bjp government in vidhansabha
डेमो प‌िक
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सपा का पक्ष रखने अखिलेश यादव विधानसभा पहुंचे। उन्होंने भाजपा और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


उन्होंने यूपी सरकार के एंटी रोमियो अभियान पर सवाल उठाए। कहा, दो‌ दिन बाद सारे रोमियो कहां गए? अखिलेश ने कहा क‌ि बेचारा रोमियो तो अच्छा इंसान था उसने किसी के ल‌िए जान दे दी थी। सरकार बनते ही सब रोमियो के पीछे पड़ गए। 

वहीं सीएम योगी के स्वच्छता अभियान पर भी निशाना साधा। उन्होंने आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा क‌ि मुझे नहीं पता था क‌ि इतनी अच्छी झाड़ू लगाते हैं। देश की समस्या झाड़ू नहीं बल्क‌ि कूड़ा है। अखिलेश ने कहा, दो दिन के बाद कहाँ गए रोमियो? झाड़ू सिर्फ एक दिन?
विज्ञापन


वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने किसानों की कर्जमाफी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र, प्रधानमंत्री की स्पीच और राज्यपाल का अभिभाषण दिखा कर पूछा कौन सा सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा क‌ि गोरक्षकों ने लोगों की जान ले ली। नार्थ ईस्ट में क्या होता है, गोवा में क्या हो रहा है... आप गाय
नही बचाना चाहते, आप ज़हर फैलाना चाहते हैं। आपको सिर्फ एक ही जानवर से प्यार है। उन्होंने कहा, आप हमारे साथ चलना गाय के साथ शेर भी दिख दूंगा। उन्होंने कहा क‌ि कानून व्यवस्था में सरकार पिछड़ गई है। ये भी कहा क‌ि आप रंग से डराना चाहते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed